फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmer arrested for burning stubble

Yamuna Nagar News: पराली जलाने के आरोप में किसान गिरफ्तार

Wed, 23 Oct 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 23 Oct 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Farmer arrested for burning stubble
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खेत में पराली जलाने के आरोप में बुढ़ेडी गांव के किसान नायब सिंह पर केस दर्ज किया गया था। उसे थाना सदर जगाधरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। किसान को कोर्ट से जमानत मिल गई। वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों ने 11 किसानों को रेड एंट्री में डालने की तैयार कर ली है। रेड एंट्री में आने से किसान दो साल तक अनाज मंडियों में अपनी फसल को एमएसपी पर नहीं बेच सकेंगे।
वहीं डीसी कैप्टन मनोज कुमार की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बाद मंगलवार को एसडीएम रादौर जय प्रकाश ने अपने कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीएम काफी नाराज दिखे। आग लगाने वालों की सूचना नहीं देने और कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर कुछ कर्मचारियों की एसडीएम की फटकार भी सुनने को मिली।
विज्ञापन

एसडीएम जय प्रकाश ने अपने कार्यालय में खंड कृषि कार्यालय के स्टाफ के अलावा बीडीपीओ कार्यालय के स्टाफ को बुलाया। जिसमें एसडीएम ने सभी को कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण को बहुत ज्यादा नुकसान होता है। मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से पराली जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी भी इस मामले में लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक सेटेलाइट के माध्यम से पराली जलाने के 24 मामले सामने आ चुके हैं। परंतु इनमें से 11 मामले ही ऐसे मिले हैं जिनमें मौके पर पराली जली हुई मिली। जबकि दो जगह शार्ट सर्किट से आग लगी थी। आठ मामले अभी अनट्रेस हैं। ऐसे में जो मामले ट्रेस हो गए हैं उन किसानों को रेड एंट्री में डालने की तैयारी कर ली गई है।

पराली जलाने पर होगी रेड एंट्री : उपनिदेशक
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि मंगलवार को पराली जलाने का कोई नया केस सामने नहीं आया है। जिन किसानों ने अभी तक पराली जलाई है उन्हें रेड एंट्री में डालने की तैयारी है। इसके बाद वह एमएसपी पर दो साल तक फसल नहीं बेच पाएंगे। उन्होंने किसानों से खेतों में पराली नहीं जलाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed