{"_id":"a2b49a30652851732eaf77473d90531c","slug":"fallen-tree-on-railway-supply-line-a-dozen-trains-ceased-tires-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे सप्लाई लाइन पर गिरे पेड़, दर्जन भर ट्रेनों के थम गए पहिये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे सप्लाई लाइन पर गिरे पेड़, दर्जन भर ट्रेनों के थम गए पहिये
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
Updated Tue, 02 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी वर्कशॉप और दराजपुर स्टेशन के बीच गांव मंडेबरी के पास सोमवार शाम करीब पांच बजे आए अंधड़ से दो पेड़ उखड़कर रेलवे की सप्लाई लाइन गिर गए।
इससे अप और डाउन की दोनों लाइन ठप होने से ट्रेनें जहां की तहां थम गईं। जगाधरी रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर (12053) हरिद्वार से अमृतसर जाने वाली जन शताब्दी व मेन लाइन पर (144711) ऋषिकेश से गंगानगर जाने वाली गंगानगर एक्सप्रेस और स्टेशन के आउटर में (14681) दिल्ली से जालंधर जाने वाली सुपरफास्ट रात नौ बजे तक खड़ी रहीं।
इसी तरह अंबला-सहारनपुर के बीच जगाधरी से गुजरने वाली दर्जन भर ट्रेनें बाधित रहीं। करीब 50 रेलवे कर्मी ट्रैक को रात तक सुचारु करने में लगे रहे, लेकिन रात साढे़ नौ बजे तक भी ट्रैक क्लीयर नहीं हो पाया था।
सोमवार शाम करीब पांच बजे आंधी से गांव के पास रेलवे ट्रैक के ऊपर रेलवे की सप्लाई लाइन पर दो पेड़ गिर गए। इससे एक जोरदार धमाके के साथ अप व डाउन ट्रैक की दोनों हाईटेंशन तार टूट गए।
विज्ञापन
इसके कारण अंबाला-सहारनपुर के बीच ट्रेनें जहां की तहां थम गईं। इसकी सूचना मंडेबरी फाटक पर तैनात रेलवे कर्मी ने रेलवे अधिकारियों को दी। करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर करीब 50 रेलवे कर्मी पहुंचे और ट्रैक को सुचारु करने में जुट गए।
हादसे के करीब दो घंटे बाद मौके पर पावर मेन ट्रेन पहुंची, इसकी मदद से कर्मचारियाें ने ट्रैक को क्लीयर करने का प्रयास किया लेकिन रात साढ़े नौ बजे तक ट्रैक सुचारु नहीं हो पाया था।
मंडेबरी में पेड़ गिरने से रेलवे की सप्लाई लाइन टूटने पर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर प्लेफार्म नंबर-1 (लूप लाइन) पर (12053) हरिद्वार से अमृतसर जाने वाली जन शताब्दी व मेन लाइन पर (144711) ऋषिकेश से गंगानगर जाने वाली गंगानगर एक्सप्रेस और स्टेशन के आउटर में (14681) दिल्ली से जालंधर जाने वाली सुपरफास्ट रुक गई।
इसके अलावा अंबाला-सहारनपुर के बीच अप-डाउन की (14609) ऋषिकेश से जम्मू जाने वाली हेमकुंड, (14545) दिल्ली से जम्मू जाने वाली शालीमार, (15012) चंडीगढ़ से लखनऊ सद्भावना व (15032) चंडीगढ़ से रामनगर एक्सप्रेस गाड़ियां रुक गईं। इसके अलावा तीन पैसेंजर सहित एक दर्जन ट्रेनें बाधित रहीं। इससे गाड़ियाें और प्लेटफार्म पर अपनी गाड़ी का इंतजार कर रहे यात्रियाें को खासी परेशानी हुई।
जगाधरी रेलवे स्टेशन के आउटर में खड़ी सुपरफास्ट के यात्रियाें को सबसे ज्यादा परेशानी हुई, क्योंकि ट्रेन जहां खड़ी थी वहां आसपास अंधेरा था।
इससे यात्री ट्रेन में ही कैद होकर रह गए। जगाधरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े सहारनपुर के रामनाथ, बिमलेश, राजू ने बताया कि उन्हें अंबाला जाना था। काफी घंटे ट्रेन के इंतजार के बाद भी ट्रेन नहीं आई। इसी तरह जगाधरी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-3 पर खड़ी जन शताब्दी ट्रेन में बैठे यात्री रजनी, सरोज ने कहा कि करीब चार घंटे से ट्रेन नहीं चली है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा ।