{"_id":"651f2419fde0e8336e042549","slug":"fake-letters-of-departure-of-pratapnagar-issued-from-stone-crusher-of-charkhi-dadri-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-6976-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चरखी दादरी के स्टोन क्रशर से जारी किए प्रतापनगर के फर्जी ई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चरखी दादरी के स्टोन क्रशर से जारी किए प्रतापनगर के फर्जी ई रवाना
Fri, 06 Oct 2023 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 06 Oct 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। प्रतापनगर क्षेत्र के स्टोन क्रशरों को चरखी दादरी स्थित एक स्टोन क्रशर से फर्जी ई रवाना जारी किए जा रहे हैं। चरखी दादरी के स्टोन क्रशर से जारी फर्जी ई रवाना के जरिए अवैध खनन किया जा रहा है। जिस स्टोन क्रशर के नाम से ई रवाना जारी किए वह बंद पड़ा है। वहां पर कोई मशीनरी नहीं है। इस मामले में खनन अधिकारी ओमदत्त की शिकायत पर प्रतापनगर थाना पुलिस ने चार स्टोन क्रशर संचालकों पर केस दर्ज किया है।
खनन अधिकारी ओमदत्त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खनन विभाग को पांच सितंबर को चरखी दादरी से असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर की ओर से पत्र भेजा गया। जिसमें कहा गया कि चरखी दादरी के गांव पिचोपा कलां स्थित शारदा स्टोन क्रशर एल-607 से जिला यमुनानगर के स्टोन क्रशरों को फर्जी ई रवाना जारी किए जा रहे हैं। इस स्टोन क्रशर की साइट का निरीक्षण किया गया तो सामने आया कि यहां पर कोई भी मशीनरी नहीं है। यह स्टोन क्रशर बिक्री का काम कर रहा है। वह भी केवल कागजों के माध्यम से।
अवैध खनन कर फर्जी ई रवाना जारी किए जा रहे हैं। इस पत्र पर यहां खनन विभाग की टीम ने ई रवाना व साइटों की जांच की तो सामने आया कि डोईवाला स्थित गंगा ग्रामोद्योग संस्थान एल-12 से दो हजार टन बजरी, महाबली स्टोन क्रशर एल 1107 से 1045 टन बजरी, बेलगढ़ स्थित भगत सिंह स्टोन क्रशर एल-1218 से 110 टन और बालाजी मिनरल्स को फर्जी ई रवाना जारी किए गए हैं। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने चारों स्टोन क्रशरों के संचालकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।