फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Facing heat wave for the first time in the season, mercury @ 39 degrees

Yamuna Nagar News: सीजन में पहली बार लू से सामना, पारा <bha>@</bha> 39 डिग्री

Sun, 05 May 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 05 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Facing heat wave for the first time in the season, mercury @ 39 degrees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गर्मी के इस सीजन में शनिवार को पहली बार लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। लू चलने से लोगों को काफी परेशानी हुई। लू से बचने के लिए ज्यादातर लोग चेहरे को कपड़े से लपेटे हुए नजर आए। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे लोगों को दिन के अलावा रात को भी गर्मी से जूझना पड़ेगा। पिछले कुछ दिनों से मौसम लोगों पर पूरी तरह से मेहरबान था। कभी बादल छा जाते तो कभी मौसम सुहावना हो जाता। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के चलते कई दिनों से दिन के समय भी ठंडी हवाएं चल रही थी।
विज्ञापन

यही वजह रही की इस बार अप्रैल माह में भी लोगों को गर्मी से ज्यादा सामना नहीं करना पड़ा। वरना गत दो वर्षों से मार्च व अप्रैल माह में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने लगी थी। शनिवार सुबह भी आसमान तेज बादल छाए थे। सुबह के समय मौसम फिर से सुहावना हो गया था। परंतु जैसे-जैसे सूरज ऊपर चढ़ता गया तो तेज धूप गर्म हवाओं में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग चेहरे को कपड़े से लपेट कर चलते दिखे। वहीं महिलाएं पैदल चलते हुए छाता लेकर चलती दिखी। गर्मी से परेशान लोगों ने राहत पाने के लिए जूस, नींबू की शिकंजवी, गोंद कतीरा, फलों का जूस, गन्ने का जूस व कोल्ड ड्रिंक का सहारा लिया। शीतल पेय भी कुछ देर तो राहत दे रहे हैं, इसके बाद फिर से गर्मी परेशान करने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed