फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Expressed grief over the demise of Asha Bhosle

Yamuna Nagar News: आशा भोसले के निधन पर जताया शोक

Mon, 13 Apr 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 13 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Expressed grief over the demise of Asha Bhosle
रादौर। पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने शोक प्रकट किया है। इस दौरान रोटरी क्लब की ओर से गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक प्रकट किया। क्लब की ओर से उनके निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई। क्लब प्रधान हरजीत सिंह सैनी व सचिव भारत माटिया ने कहा कि महान गायिका आशा भोसले के निधन से देश भर में शोक है। लोगों ने आज एक महान व्यक्तित्व व गायिका को हमेशा के लिए खो दिया है। इसकी भरपाई करना असंभव है। दशकों तक उन्होंने अपनी गायिकी से देश व दुनिया के लोगों के दिलों पर राज किया है। देश व दुनिया के लोग उन्हें कभी नहीं भुला पाएंगे। अपने गीतों से वे हमेशा लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed