फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Expressed displeasure against broken roads

Yamuna Nagar News: टूटी सड़कों के खिलाफ जताई नाराजगी

Wed, 05 Feb 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 05 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure against broken roads
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। टूटी सड़कों का मुद्दा लेकर आगाज संस्था के पदाधिकारी लोगों के साथ लघु सचिवालय में एडीसी से मिलने पहुंचे। इस दौरान नाराजगी जताते हुए सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही ज्ञापन सौंपकर टूटी सड़कों की दशा सुधारने की मांग उठाई।
इस दौरान लोगों ने कहा कि टूटी सड़कों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। हादसों में कई लोगों की जान चली गई है, तो कई लोग आजीवन अपंगता का शिकार हुए हैं। इस बारे कई बार नगर निगम अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संस्था की ओर से सड़कों की मरम्मत करवाने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान एडीसी ज्ञापन लेने नहीं आए और सभी लोग वहीं खड़े रहे। इसके बाद पांच लोगों को ज्ञापन देने व एडीसी से मिलने के भेजा गया। उनके बैठक में व्यस्त होने से लोगों को दोबारा इंतजार करना पड़ा। जिससे लोग नाराज हो गए। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख सीटीएम लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने समस्या सुनी और ज्ञापन स्वीकार किया। उन्होंने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगाज संस्था संस्थापक बलबीर सिंह ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के लिए जनता का कोई मोल नहीं है। जिले की खस्ता हाल सड़कों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। इससे कई लोगों की मौत हो चुकी है। परंतु प्रशासन इसे लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। वे काफी समय से टूटी सड़कों का मुद्दा लगातार उठा रहे हैं।

कई बार टूटी सड़कों के बारे में अधिकारियों को बताया जा चुका है। अधिकारी अधिकारी इस पर कोई काम नहीं कर रहे हैं। जगाधरी निवासी सोनू हरजाई ने बताया सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। शिकायत व मांग के बाद भी इस पर संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। खराब सड़कों के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान सुमित पाल सिंह, शकुंतला, वीना रानी, शिव दयाल, गुड्डू भाटिया, मनोज लौट, राम वर्मा आइद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed