{"_id":"673905c78e7732df650384e4","slug":"experts-told-the-importance-of-naturopathy-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-128503-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विशेषज्ञों ने प्राकृतिक चिकित्सा का बताया महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विशेषज्ञों ने प्राकृतिक चिकित्सा का बताया महत्व
Sun, 17 Nov 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आयुष विभाग यमुनानगर एवं हरियाणा योग आयोग की ओर से 14 से 20 नवंबर तक राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस कार्यक्रम का आयोजन मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के एडमिन ब्लॉक में किया गया है। विशेषज्ञों ने लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व बताया।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक सेवा राम मुख्य अतिथि के रूप में तथा आरोग्य भारती के जिला अध्यक्ष राजेश सेठ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डाॅ. शिखा बंसल, डॉ. शिव कुमार तथा आयुष योग सहायक पुष्कर पंत द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा के जीवन में प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में हमेशा प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाया तथा उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वो भी अपने दैनिक जीवन में प्राकृतिक चिकित्सा को अपना कर स्वस्थ जीवन जीएं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया ने बताया कि इस वर्ष भी 18 नवंबर को राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम बाहर से आए प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ प्राकृतिक चिकित्सा के विषय पर अपने-अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेगें। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठांएं। इस कार्यक्रम का संचालन एएमओ एवं जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. सुनील कुमार द्वारा किया गया। मौके पर आयुष विभाग से डॉ. अजय कुमार, डॉ. ट्रीटा, राकेश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।