फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ex-servicemen demand the construction of a martyrs' memorial

Yamuna Nagar News: पूर्व सैनिकों ने उठाई शहीद स्मारक बनाने की मांग

Fri, 09 Oct 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen demand the construction of a martyrs' memorial
भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर मॉडल टाउन में पैदल मार्च करते पूर्व वायु सैनिक व समाजसेवी। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व वायु सैनिकों और समाजसेवियों की ओर से साइकिल रैली निकालकर पैदल मार्च भी किया। इस दौरान शहीद स्मारक बनाने की मांग उठाई है।
रैली को नेहरू पार्क से विभिन्न संगठनों के लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नेहरू पार्क से शुरू होकर प्यारा चौक, शहीद भगत सिंह चौक, वर्कशॉप रोड और बस स्टैंड रोड से होते हुए सनातन धर्म मंदिर के सामने मेयर हाउस पहुंची, जहां रैली का विश्राम हुआ। रैली में जिले के तीनों सेनाओं के पूर्व सैनिकों के साथ समाजसेवियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों से माहौल को जोश से भर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय वायुसेना के गीत के साथ हुई। पूर्व वायु सैनिक संस्था यमुनानगर के प्रधान सार्जेंट एमआर बंसल ने वायुसेना के 94 वर्ष के गौरवपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न युद्धों में वायु सैनिकों की भूमिका के साथ प्राकृतिक आपदाओं के दौरान वायुसेना की ओर से किए गए राहत एवं बचाव कार्यों का उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अजय शर्मा और संजय जैन ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। रैली के समापन पर प्रशासन से जिले में शहीद स्मारक बनाने का अनुरोध किया गया, ताकि विभिन्न राष्ट्रीय अवसरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया जा सके। रैली में फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश राय, हरजिंद्र, बलदेव बत्रा, जसबीर, मेघराज चौहान, सोमदत्त रावल, दुर्गेश शर्मा, इकबाल सिंह, रोशन लाल, राजीव सरीन, सुभाष कांबोज सहित अन्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed