फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Every second child visiting the OPD is down with a viral infection

Yamuna Nagar News: ओपीडी में आने वाला हर दूसरा बच्चा वायरल की चपेट में

Sun, 06 Sep 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Every second child visiting the OPD is down with a viral infection
अस्पताल की ओपीडी में बच्चों का चेकअप कराने पहुंची महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। कभी गर्मी तो कभी ठंडक होने के कारण बच्चे तेजी से वायरल की चपेट में आ रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में इन दिनों आने वाला लगभग हर दूसरा बच्चा वायरल से पीड़ित मिल रहा है।
जिला अस्पताल में रोजाना करीब 150 बच्चों की ओपीडी हो रही है, जिनमें से 80 से अधिक बच्चे वायरल की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। अस्पताल में बच्चों की संख्या बढ़ने से अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में बार-बार बदलाव होने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। खासकर छोटे बच्चे बदलते मौसम में जल्दी संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन

कई बच्चों में बुखार, जुकाम, खांसी और गले में खराश जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचने वाले बच्चों में वायरल के लक्षण पाए जाने के कारण अस्पताल में अभिभावकों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सपना कांबोज ने बताया कि इन दिनों बच्चों में वायरल तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में बार-बार ठंडक और गर्मी होने के कारण बच्चे संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। अभिभावकों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों को मौसम के अनुसार कपड़े पहनाएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी और पौष्टिक आहार देने पर भी ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने बताया कि बच्चे में बुखार, खांसी, जुकाम, गले में दर्द या अन्य कोई लक्षण दिखाई दे तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें। लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से जांच करवाएं। बच्चों को बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा देने से भी बचना चाहिए। घर में किसी सदस्य को वायरल के लक्षण हों तो बच्चे को उससे उचित दूरी पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed