फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Entrusted with the responsibility of Guru Purnima festival

Yamuna Nagar News: गुरु पूर्णिमा महोत्सव की सौंपी जिम्मेदारी

Wed, 17 Jul 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Jul 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Entrusted with the responsibility of Guru Purnima festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। हनुमान गेट स्थित श्री लाल द्वारा मंदिर में 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिर में बड़े स्तर पर कार्यक्रम किया जाएगा। इसे लेकर श्रीलालद्वारा कमेटी पदाधिकारियों की मंगलवार को बैठक हुई। इस दौरान महोत्सव की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक कमेटी प्रधान कुलभूषण मेहता के नेतृत्व में बुलाई गई। इस दौरान महासचिव नरेंद्र पूरी व वरिष्ठ उप प्रधान सुरेंद्र मदान ने सदस्यों व सेवकों को कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे बताया। उन्होंने कहा कि इसके उपलक्ष्य में 19 जुलाई को मंदिर में रामायण पाठ का शुभारंभ होगा। जबकि पाठ का भोग 20 जुलाई सुबह 10:00 बजे हवन के साथ डाला जाएगा। हवन में मुख्य यजमान भीष्म बग्गा होंगे। वहीं 21 जुलाई सुबह गुरु पूजन के बाद संकीर्तन होगा।
विज्ञापन

इसके बाद सुबह 11 बजे भंडारा होगा। नरेंद्र पूरी ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व सेवादारों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यक्रम में भीड़ के दौरान किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए विशेष प्रबंधन किए जा रहे हैं। मंदिर भीड़ नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान कृष्ण लाल बिग, सतपाल वढेरा, प्रदीप मदान, उडीक चंद, पवन कुमार महेंद्रू, सतपाल, राजेंद्र आनंद, अमित सचदेवा, नरेश पुरी, मूलराज भारद्वाज, रजनीश, प्रकाश शास्त्री, राजेश कुमार, राजेंद्र वोहरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed