फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ensure monitoring of STP and CETP: Rastogi

एसटीपी व सीईटीपी की निगरानी सुनिश्चित करें : रस्तोगी

Thu, 16 Oct 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 16 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ensure monitoring of STP and CETP: Rastogi
अ​धिकारियों के साथ बैठक करते डीसी पार्थ गुप्ता। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिवाली के बाद होने वाली छठ पूजा के यमुना नदी की स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों से बातचीत की। उन्होंने डीसी पार्थ गुप्ता को यमुना कैचमेंट एरिया में स्थित सभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (एसटीपी) और कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट्स (सीईटीपी) की 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी कार्यकारी अभियंताओं को 28 अक्टूबर तक इन प्लांट्स के संचालन की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के आदेश दिए ताकि कोई भी खराबी आने पर इसे तुरंत ठीक किया जा सके। वीसी के बाद डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि स्वच्छ नदी प्रणाली न केवल पर्यावरणीय आवश्यकता है, बल्कि समाज की साझा जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग और सिंचाई विभाग छठ पूजा के दौरान नदी तटों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए नालों और नदी किनारों से ठोस अपशिष्ट की तुरंत सफाई सुनिश्चित करें। इसके अलावा, नगर निगमों को पर्याप्त जनशक्ति और मशीनरी तैनात करने को कहा गया है ताकि छठ पर्व के दौरान घाटों और नदी तटों की सफाई और सुगम पहुंच सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed