फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Engineering college and 13 other properties sealed for non-payment of taxes

Yamuna Nagar News: कर जमा न करने पर इंजीनियरिंग कॉलेज समेत 13 संपत्तियां सील

Fri, 31 Oct 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 31 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Engineering college and 13 other properties sealed for non-payment of taxes
बकाएदारों की प्रॉपर्टी सील करते नगर निगम कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने पर नगर निगम ने जगाधरी के हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज समेत 13 संपत्तियां सील कर दी। इन संपत्ति मालिकों पर निगम का 49 लाख 33 हजार 231 रुपये टैक्स बकाया था। इनमें पांच प्रॉपर्टी जगाधरी जोन व आठ संपत्ति यमुनानगर जोन की हैं।
टीम ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर सील कर दिया। कॉलेज पर 20 लाख 55 हजार प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। निगम की टीम ने सील करने के साथ ही बिना अनुमति के सील खोलने की कोशिश करने पर कानूनी कार्रवाई करने का नोटिस भी चस्पा दिया। जगाधरी जॉन में कॉलेज के अलावा आस्था पेपर इंडस्ट्री समेत तीन अन्य व्यवसायिक संपत्तियां सील की। यमुनानगर जोन में क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया, जितेंद्र मल्होत्रा आदि की टीम ने जगाधरी वर्कशॉप रोड और चांदपुर के नजदीक आठ व्यवसायिक संपत्तियों को सील किया।
विज्ञापन

नगर निगम ने कुछ माह पहले एक लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स के बकायादारों को हरियाणा नगर निगम अधिनियम-1994 के तहत नोटिस जारी किए थे। नोटिस मिलने पर कुछ प्रॉपर्टी मालिकों ने टैक्स जमा करा दिया था। जिन बकायादारों ने अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया, उनकी संपत्ति सील की जा रही है। संपत्तियां सील करने के लिए यमुनानगर जोन में क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया और जितेंद्र मल्होत्रा व जगाधरी जोन में क्षेत्रीय कराधान अधिकारी एवं कार्यालय अधीक्षक संजय के नेतृत्व में टीमें गठित की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय कराधान अधिकारी संजय छपराना और रघुवीर सिंह, होमगार्ड और जगाधरी पुलिस की टीम बुधवार देर शाम हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंची। टीम ने चेतावनी देते हुए कहा कि सील से छेड़छाड़ की या इसे खोलने का प्रयास किया गया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने वालों की अब संपत्तियां सील की जाएगी। सीलिंग कार्रवाई से बचने के लिए बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराए।
कॉलेज की करनी पड़ी छुट्टी

बताया गया कि हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज में 250 से 300 विद्यार्थी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। बुधवार रात को ही कॉलेज पर सील लगा दी गई थी। इस पर वीरवार को कॉलेज की छुट्टी करनी पड़ी। जिन विद्यार्थियों को मैसेज नहीं मिला वह सुबह कॉलेज पहुंचे। कॉलेज के गेट पर लगी सील को देख कर उन्हें हताश होकर लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि सील लगी होने की वजह से सभी छात्र-छात्राओं को घर पर ही ऑनलाइन पढ़ाई करवाई गई।

कॉलेज में 250 से 300 विद्यार्थी पढ़ते हैं। सुबह जब सब कॉलेज पहुंचे तो गेट पर सील लगी मिली। हमने प्रॉपर्टी टैक्स भर दिया है। - प्रतिभा अरोड़ा, रजिस्ट्रार, हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज।

बकाएदारों की प्रॉपर्टी सील करते नगर निगम कर्मचारी। संवाद

बकाएदारों की प्रॉपर्टी सील करते नगर निगम कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed