फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Encroachment removed from Railway Road and Meera Bai Market

Yamuna Nagar News: रेलवे रोड और मीरा बाई मार्केट से हटाया अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Railway Road and Meera Bai Market
यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने वीरवार को जोन दो के वार्ड 15 में रेलवे रोड व मीरा बाई मार्केट से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान निगम की टीम ने दुकानों के आगे रखे सामान को जब्त कर लिया। निगम के सीएसआई सुनील दत्त ने गंदगी फैलाने व अतिक्रमण करने पर कई दुकानदारों के चालान भी काटे।
विज्ञापन

निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ दस्ते बनाए गए हैं। वीरवार को जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में बनी टीम ने पहले से रेलवे रोड पर नगर निगम कार्यालय से रेलवे स्टेशन चौक तक अतिक्रमण हटाया। इसके बाद निगम की टीम मीरा बाई मार्केट पहुंची। टीम ने वर्कशॉप रोड से मीरा बाई मार्केट से अतिक्रमण हटाना शुरू किया गया। जैसे ही निगम की टीम ने दुकानों के बाहर से सामान हटाना शुरू किया तो निगम की कार्रवाई को देख दुकानदार स्वयं अपना सामान उठाकर अंदर रखने लगे। इस दौरान कई दुकानदारों का सड़क पर रखा सामान जब्त किया गया। निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने के लिए जागरूक किया और चेतावनी दी कि यदि भविष्य में फिर सड़क पर सामान रखा तो उसे जब्त करने के साथ चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed