फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees took out anger march

Yamuna Nagar News: कर्मचारियों ने निकाला रोष मार्च

Sat, 17 Feb 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 17 Feb 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Employees took out anger march
यमुनानगर। संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने भगत सिंह पार्क में प्रदर्शन के बाद बस स्टैंड से वर्कशॉप रोड के रास्ते शहीद भगत सिंह चौक होते हुए नगर निगम यमुनानगर कार्यालय तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित विभागीय यूनियनों, रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन, सीटू संबंधित आशा, मिड डे मील व आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर, भवन निर्माण मजदूर, इंटक, आगाज किसान सभा व अन्य संगठनों के पदाधिकारी, कर्मी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई संयुक्त तौर से सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौदे व सीटू जिला प्रधान रामकुमार कांबोज ने की। संचालन एसकेएस जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में नगर पालिका, पब्लिक हेल्थ, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, स्वास्थ्य विभाग, हुड्डा व अन्य विभागों से कर्मचारी शामिल हुए। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ से मांगेराम तिगरा, प्रवेश, प्रेम प्रकाश, किशोर कुमार, विजय, रिंकू, सुमित ऋषि, रविंद्र कांबोज, राजवीर, सीटू से विनोद त्यागी, रोशनलाल, शरबती, नीरू बाला, सुनीता करहेड़ा, सुनीता, नीलम भट्टी, रिटायर कर्मचारी संघ से राजवीर, अशोक, सतीश, इंटक से धर्मपाल, आगाज से एडवोकेट बलबीर, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed