फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees took out a procession on bikes in support of their demands

Yamuna Nagar News: मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने निकाला बाइक पर जुलूस

Fri, 16 Feb 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 16 Feb 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Employees took out a procession on bikes in support of their demands
जगाधरी। अपनी मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ बाइक पर जुलूस निकाला। इस दौरान कर्मचारी डीसी कार्यालय में एकत्रित हुए और वहां भी उन्होंने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन योजना बहाली, आठवां वेतन आयोग लागू करने, परियोजना वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा व न्यूनतम वेतन 26 हजार लागू करने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट अनुसार एमएसपी पर खरीद गारंटी देने, बिजली बिल 2020 वापस लेने, नया हिट एंड रन कानून वापस लेने व अन्य लंबित मांगों को जल्द पूरा करे।
विज्ञापन

बाइक रैली में सर्व कर्मचारी संघ, सीआईटीयू, रिटायर्ड संघ, किसान सभा ने संयुक्त सभा के बाद कर्मचारियों, किसानों, परियोजना वर्कर्स ने कमानी चौक, बस स्टैंड यमुनानगर, भगत सिंह चौक, अग्रेसन चौक से जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान किसान सभा जिला प्रधान जरनैल सिंह सांगवान, एसकेएस जिला सचिव महिपाल सौदे ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार कर्मचारियों, किसानों, मजदूरों व आम जनता के अधिकारों का हनन कर रही है। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ से प्रेम प्रकाश, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed