Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees' Strike Turns City into a Dump

Yamuna Nagar News: कर्मचारियों की हड़ताल से शहर बना कूड़ाघर

Tue, 12 May 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 12 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Employees' Strike Turns City into a Dump
जगाधरी नगर निगम कार्यालय के बाहर लगे कचरे के ढेर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल से हर कोई बेहाल हो गया है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराने से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि जगाधरी स्थित नगर निगम कार्यालय के सामने ही कूड़े का बड़ा ढेर जमा हो गया है।
शहर में अब तक 1400 मीट्रिक टन से ज्यादा कूड़ा जमा हो चुका है। मुख्य बाजार, कॉलोनियों और सड़कों के किनारे कचरे के ढेर लगे हैं। तेज धूप और उमस के बीच कूड़े से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है। दुकानदार रवि, अजय का कहना है कि कूड़े के ढेर के कारण ग्राहक भी दुकानों पर आने से कतरा रहे हैं। कई स्थानों पर हालात ऐसे हैं कि लोगों को नाक पर कपड़ा रखकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कूड़े में आवारा पशु मुंह मार रहे हैं और जगह-जगह गंदगी फैल रही है। इससे संक्रमण और बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। कई दिनों से कूड़ा नहीं उठने के कारण मक्खियों की संख्या बढ़ गई है। खासकर बाजारों और रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल अभी जारी है। सोमवार को कर्मचारियों और सरकार के बीच मांगों को लेकर बातचीत हुई, लेकिन किसी प्रकार की सहमति नहीं बन सकी। ऐसे में हड़ताल आगे बढ़ने और जल्द समाधान नहीं निकलने से आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

वहीं अब सड़कों पर सड़ता कूड़ा मुश्किलें और बढ़ा रहा है। लोगों को डर है कि यदि जल्द कूड़ा नहीं उठाया गया तो संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। शहर में लगातार बढ़ते कूड़े के ढेर अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद का कहना है कि कर्मचारियों से बातचीत जारी है। जल्द ही इसका कोई समाधान निकल जाएगा।

जगाधरी नगर निगम कार्यालय के बाहर लगे कचरे के ढेर। संवाद

जगाधरी नगर निगम कार्यालय के बाहर लगे कचरे के ढेर। संवाद

जगाधरी नगर निगम कार्यालय के बाहर लगे कचरे के ढेर। संवाद

जगाधरी नगर निगम कार्यालय के बाहर लगे कचरे के ढेर। संवाद

जगाधरी नगर निगम कार्यालय के बाहर लगे कचरे के ढेर। संवाद

जगाधरी नगर निगम कार्यालय के बाहर लगे कचरे के ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed