फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees staged a protest and threatened further action

Yamuna Nagar News: कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 20 Jan 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 20 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Employees staged a protest and threatened further action
जिला नागरिक अस्पताल में प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के तहत कार्यरत कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी एक्ट में शामिल न किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। अखिल भारतीय स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कांबोज ने बताया कि वे कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत पिछले कई सालों से सेवाएं दे रहे हैं। इनमें एंबुलेंस पर तैनात ड्राइवर, स्वीपर, चपरासी, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं। बावजूद इसके, सरकार द्वारा लागू किए गए जॉब सिक्योरिटी एक्ट के तहत कुछ कर्मचारियों के नाम अभी तक पोर्टल पर दर्ज नहीं किए गए हैं।
एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत ऐसे कर्मचारी, जिनकी नियुक्ति कौशल रोजगार निगम के माध्यम से हुई है, उन्हें भी इस एक्ट से बाहर रखा जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि इससे हरियाणा सरकार का दोहरा रवैया सामने आता है। सरकार कौशल रोजगार निगम को अपनी बड़ी उपलब्धि बताती है, लेकिन कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि सभी कर्मचारियों के नाम तुरंत पोर्टल पर दर्ज किए जाएं और सभी को जॉब सिक्योरिटी का लाभ दिया जाए। हरियाणा में कर्मचारियों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं लेकिन सरकार आंखें मूंदे बैठी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो सिविल सर्जन के माध्यम से पूरे हरियाणा में ज्ञापन सौंपे जाएंगे। बैठक में मनोज, विनोद, दीपा, शांति, रविंद्र, गीता, राज कुमार, अनिल, परवीन, संदीप सोनी, रविंद्र, कांता, मंजीत, सोनिया, राजेश, ऋषि, विजय सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed