{"_id":"676b47f5582df2d490055125","slug":"employees-raised-their-voice-in-support-of-their-demands-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-130431-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मांगों के समर्थन में कर्मियों ने बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मांगों के समर्थन में कर्मियों ने बुलंद की आवाज
Wed, 25 Dec 2024 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 25 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन ने डीसी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन की ओर से डीसी की अनुपस्थिति में एसडीएम को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान सुरेंद्र काला ने किया। जबकि संचालन जिला सचिव प्रेम प्रकाश ने किया।
इस दौरान राज्य नेता नरेंद्र कांबोज, रणधीर व महेंद्र पंजेटा ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं व मांगों को लेकर डीसी के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन दिया गया है। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान महिपाल सौदे, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
इसके अलावा वेतन विसंगतियां दूर करने, बिना शर्त के एक्सग्रेसिया पॉलिसी लागू करने कच्चे कर्मचारियों को लाभ देने, दो लाख खाली पदों पर स्थायी भर्ती करने, महंगाई भत्ते के अनुसार आवास भत्ते में बढ़ोतरी करने इत्यादि मांगों पर कोई कदम नहीं उठा रही है। इसके विरोध में कर्मचारी सड़क पर उतरे हैं। इस दौरान रमेश, कुकी, सुरेंद्र, संजीव के अलावा सहित अन्य उपस्थित रहे।

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद
विज्ञापन