फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees raised a hue and cry to get their demands fulfilled

Yamuna Nagar News: कर्मचारियों ने मांगों को पूरा करने के लिए भरी हुंकार

Sun, 04 Aug 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Employees raised a hue and cry to get their demands fulfilled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों मांगों के समर्थन में हुंकार भरी है। कर्मचारियों ने तीसरे दिन मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल परिसर में धरना दिया। साथ ही मांगों को पूरा करने के संबंध में कर्मचारियों ने सिविल सर्जन को ज्ञापन भी दिया।
हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के जिला प्रधान रामकुमार, विशाल बक्शी, जय साहब, संजीव कुमार, दीपचंद, सोनाली शर्मा, खुशबू, दीपा व सीमा ने बताया कि जिले में सोसाइटी से जुड़े 20 से 21 कर्मचारी हैं। उनकी लंबित मांगों को काफी समय से पूरा नहीं किया जा रहा। जबकि इस बारे में वह कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं। इसलिए उन्होंने मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रधान रामकुमार ने लंबित मांगों के बारे में बताया कि कर्मचारियों के एनएचएम की तर्ज पर सर्विस नियम बनाए जाएं। अन्य राज्यों की तर्ज पर राज्य हिस्सा देने, पुरानी पड़ी फाइल (2017-2018) की शर्तों को लागू करने इत्यादि मांगों के बारे में एड्स राज्य संगठन ने समय-समय पर विभाग को अवगत करवा चुकी है, लेकिन विभाग और सरकार द्वारा अभी तक कोई ठोस व संतोषजनक कदम नहीं उठाया गया है। जिससे की संपूर्ण हरियाणा के एड्स विभाग के कर्मचारियों मैं भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed