फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees protest in Bharat Bandh and raise their voice

Yamuna Nagar News: भारत बंद में कर्मचारियों ने धरना दे बुलंद की आवाज

Sat, 17 Feb 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 17 Feb 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Employees protest in Bharat Bandh and raise their voice
यमुनानगर। भारत बंद में विभिन्न विभाग के कर्मचारियों ने डाकघर के सामने धरना देकर आवाज बुलंद की। साथ ही सरकार के विरोध में नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा से जुड़ी यूनियन के डिपो प्रधान महिपाल सौदे, मुकेश पोसवाल, जगजीत सिंह और राजेंद्र कांबोज ने की।
विज्ञापन

वरिष्ठ सदस्य फूलकुमार कांबोज, प्रताप भनवाला ने बताया कि साझा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल व परिवहन मंत्री और उच्च अधिकारियों के बीच वर्ष 2023 में 11 जनवरी, 10 मार्च, 23 जून व 13 दिसंबर को चार दौर की बातचीत हो चुकी हैं। इसके बाद भी मानी गई मांगों को लागू नहीं किया गया। यमुनानगर डिपो पर स्थायी महाप्रबंधक न होने से कर्मचारियों के काम रुके हुए हैं। उन्होंने चेताया कि अब भी बातचीत नहीं की गई तो महाप्रबंधक के खिलाफ डिपो स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेवारी डिपो प्रशासन की होगी। धरने का संचालन मोर्चा से जुड़ी यूनियन के डिपो सचिवों सुखबीर सिंह, प्रदीप शर्मा, राजेश कांबोज, संजीव सैनी ने किया। मौके पर कमल कुमार, विपिन कांबोज, चंद्रपाल, राजेश कांबोज, संजय, रामपाल, हर्ष, अरविंद कुमार, श्रीकांत, पवन जीत मौजूद रहे। इससे पहले रोडवेज की ओर से भारत बंद को देखते हुए कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई थी। चुनिंदा कर्मचारी ही छुट्टियों पर रहे, जिन्हें विभाग की ओर से हड़ताल पर माना गया है। इनमें अधिकांश विभिन्न रोडवेज यूनियनों के पदाधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन


पटियाला, अमृतसर व कटरा रूट की बसें बंद होने से यात्री रहे परेशान
छह दिन से किसान आंदोलन के चलते जो रूट बंद, डायवर्ट या कम किए गए, उन रूटों पर शुक्रवार को भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विदित हो कि छह दिन से हरियाणा-दिल्ली और पंजाब-हरियाणा की सीमाओं पर सख्ती के चलते यमुनानगर डिपो से पंजाब के पटियाला, अमृतसर और जम्मू के कटरा रूट बंद हैं, वहीं दिल्ली रूट बाधित है। पिछले छह दिन में पहले दिल्ली के लिए कुछ बसों का कुंडली बॉर्डर तक आना-जाना रहा। फिर वाया सोनीपत नरेला बॉर्डर के रास्ते दिल्ली आईएसबीटी तक बसें चलाई गईं। गत तीन दिन से यमुनानगर डिपो की दिल्ली रूट की बसें सिर्फ बहालगढ़ तक आ-जा रही हैं। ऐसे ही चंडीगढ़ रूट को डायवर्ट कर पांच दिनों से वाया पंचकुला चलाया जा रहा है। इसके चलते पंजाब, जम्मू रूट के लिए लोग ट्रेन या अन्य विकल्प से आ-जा रहे हैं, वहीं दिल्ली के लिए बहालगढ़ के बाद लोग अन्य साधन से दिल्ली आ-जा रहे हैं। चंडीगढ़ रूट वाया पंचकुला होने से बसें निर्धारित समय से 20 से 40 मिनट देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन-
डिपो से सभी रूटों पर रोज की तरह बसें चलाई गईं। रास्ते बंद होने के कारण दिल्ली के लिए बहालगढ़ और चंडीगढ़ के लिए वाया पंचकुला बसें चलानी पड़ी और पंजाब के अमृतसर, पटियाला व जम्मू के कटरा रूट बंद रहे।- संदीप सैनी, यातायात प्रबंधक, यमुनानगर डिपो।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed