फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees are angry due to non-availability of data on the portal

Yamuna Nagar News: पोर्टल पर डाटा नहीं आने से कर्मचारियों में रोष

Thu, 04 Dec 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 04 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Employees are angry due to non-availability of data on the portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भगत सिंह चौक स्थित जिंदल पावर हाउस पर भारतीय मजदूर संघ की बैठक हुई। विद्युत कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव राज ठाकुर व जिला अध्यक्ष आशीष धीमान ने बताया कि लाखों कर्मचारियों की रोजगार सुरक्षा का कार्य पोर्टल के नाम पर अभी तक नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर सभी लाभ प्राप्त करने वाले कर्मचारी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

राज ठाकुर ने कहा हरियाणा सरकार जल्द ही पोर्टल का कार्य पूर्ण करके प्रदेश के सभी कर्मचारियों को जल्द लाभ पहुंचाने का काम करें। बिजली निगम में तो सभी तरह की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। सभी के फॉर्म भर चुके हैं। उसके बाद लिस्ट भी बन चुकी है। पोर्टल पर आने का इंतजार निगम कर रहा है। उन्होंने बताया छह व सात दिसंबर को अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ का प्रदेश अधिवेशन जिला कुरुक्षेत्र जाट धर्मशाला में होगा। इस अधिवेशन को एक उत्सव की तरह मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed