फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Emergency services needed in Yamunanagar, dial 108 in Rewari

आपात सेवाओं की जरूरत यमुनानगर में, रेवाड़ी में मिल रहा डायल 108

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Emergency services needed in Yamunanagar, dial 108 in Rewari
यमुनानगर। जिले में कोई सड़क हादसा हो जाए और आपको मदद के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ जाए। डायल 108 का नंबर यदि यमुनानगर के कंट्रोल रूम की बजाय 280 किलोमीटर दूर रेवाड़ी में मिल जाए तो यह न केवल अचंभित करने वाला है बल्कि समय पर उपचार न मिलने से इससे जान जोखिम का खतरा भी हो सकता है। जिले में आजकल ऐसा ही हो रहा है। लोग आपात सेवाओं के लिए लोग 108 नंबर डायल करते हैं तो वह रेवाड़ी के कंट्रोल रूम में मिलता है। रेवाड़ी में केवल यमुनानगर से ही नहीं बल्कि नारनौल, झज्जर के अलावा राजस्थान से भी फोन मदद के लिए फोन आ रहे हैं। परंतु इनमें सबसे ज्यादा मदद मांगने वालों में यमुनानगर के लोग हैं।
विज्ञापन

हादसा चाहे खुद के साथ हो या फिर किसी दूसरे के साथ। लोग मदद के लिए तुरंत एंबुलेंस बुलाने के लिए 108 नंबर डायल करते हैं। एंबुलेंस जितनी जल्दी पहुंचेगी उतना ही घायल या जरूरतमंद के लिए लाभकारी होता है। समय पर यदि उपचार नहीं मिले तो जान भी जा सकती है। जिले के लोग जब 108 नंबर डायल करते हैं तो वह कई बार रेवाड़ी कंट्रोल रूम में मिलता है। रेवाड़ी कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी फोन करने वाले को यमुनानगर का कोड नंबर या फिर विभाग द्वारा दिए गए सीयूजी नंबर देकर डायल करने को कहते हैं। जिसमें काफी समय व्यर्थ चला जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि रात का समय होता है और नंबर नोट करने के लिए न तो जेब में कलम होती है और न ही दूसरा मोबाइल। हो सकता है कि समय पर उपचार न मिलने से किसी की जान भी चली गई हो। यमुनानगर एंबुलेंस सेवाओं के फ्लीट मैनेजर इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। रेवाड़ी के मैनेजर की तरफ से इस बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है। फिर भी इस तकनीकी खामी को दूर नहीं कराया गया।
विज्ञापन

रोजाना 10 से 15 फोन आते हैं : योगेश कुमार
रेवाड़ी एंबुलेंस सेवाओं के फ्लीट मैनेजर योगेश कुमार का कहना है कि वैसे तो कई जिलों से एंबुलेंस के लिए फोन आ जाते हैं, परंतु इनमें यमुनानगर से सबसे ज्यादा मदद मांगने वाले होते हैं। कई माह से रोजाना 10 से 15 फोन रेवाड़ी में यमुनानगर से आते हैं। यहां से उन्हें दूसरे यमुनानगर का नंबर बताया जाता है। इस बारे में यमुनानगर के फ्लीट मैनेजर को बताया गया है कि यह टेलीफोन एक्सचेंज में तकनीकी खामी की वजह से हो रहा है। जिसे वह ठीक करवा लें। फोन आने का सिलसिला अब तक जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे संज्ञान में मामला पहली बार आया : मंजीत सिंह
यमुनानगर के सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि 108 नंबर रेवाड़ी में मिल रहा है यह मामला मेरे संज्ञान में पहली बार आया है। इसकी वजह क्या है, इसका पता कर जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed