फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Emergency is a sad chapter of democracy: Kanwar Pal

आपातकाल लोकतंत्र का दुखद अध्याय : कंवरपाल

Wed, 26 Jun 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Jun 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Emergency is a sad chapter of democracy: Kanwar Pal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में आपातकाल को काला दिवस मनाने रूप में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि मंत्री कंवरपाल ने कहा 25 जून 1975 का दिन आपातकाल के रूप में लोकतंत्र व राजनीतिक का सबसे दुखद अध्याय है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का चुनाव इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवैध घोषित कर दिया था जिससे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पूरी तरह बौखला गई थी और उन्होंने भारत देश पर जबरन आपातकाल लागू कर दिया। इस आपातकाल के दौरान लोगों के मूलभूत मौलिक अधिकार तक छीन लिए गए, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रेस की आजादी पर पाबंदी लगा दी गई, लोगों को जबरन जेलों में ठूंसा गया।
विज्ञापन

बहुत बड़ी संख्या भारत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ के कार्यकर्ताओं की रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उसे समय संविधान को बुरी तरह से रौंदते हुए अपने मनमर्जी के कानून लागू किये, झूठे आरोपों में बंद विपक्षी पार्टियों के नेताओं व आम लोगों को जेल में बुरी यातनाएं दी गई व जेल से बाहर उनके परिजनों को बेवजह तंग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1947 में भारत देश के विभाजन के बाद 25 जून 1975 को आपातकाल लागू करना भारत देश के इतिहास का सबसे दुखद अध्याय है जिसकी ज्यादा से ज्यादा निंदा की जानी चाहिए ,कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र का हमेशा मजाक उड़ाया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, निर्वतमान मेयर मदन चौहान, पूर्व चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, देवेंद्र चावला, दाताराम , भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed