{"_id":"e8d8aba07cb5462fef48f8c4a92fa226","slug":"electrical-wire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर गिरा बिजली का तार, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर गिरा बिजली का तार, हादसा टला
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे 73 गंगा पेट्रोल पंप के नजदीक बुधवार सुबह बिजली का तार टूट कर गिर गया। गनीमत रही कि टूटा हुआ तार किसी वाहन या व्यक्ति पर नहीं गिरा। सड़क पर तार गिरने से हाईवे पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर बिजली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तार को सड़क से हटाकर ठीक किया।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर गंगा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे लगे खंबे से अचानक बिजली का तार टूट कर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि सुबह के समय हाईवे पर यातायात कम होने के कारण कोई वाहन व राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, इससे बड़ा हादसा होते होते टल गया। सड़क पर तार पड़ा होने के कारण वाहन चालकों ने एक तरफ से वाहन निकालने शुरू किए।
वहीं आसपास के लोगों ने इसकी सूचना बिजली निगम को देकर लाइन कटवाई। सूचना मिलने पर बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तार को सड़क के बीच से हटवाया। इस दौरान लगभग आधा घंटा तक यातायात प्रभावित रहा। हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए।