फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Electric AC bus starts from Radaur to Yamunanagar

Yamuna Nagar News: रादौर से यमुनानगर के लिए इलेक्ट्रिक एसी बस शुरू

Tue, 30 Sep 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Electric AC bus starts from Radaur to Yamunanagar
बस में यात्रा करते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। रादौर बस स्टैंड से यमुनानगर के लिए अब नियमित इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बस चलेगी। एसी बस के चलने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। सोमवार का कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने रादौर बस अड्डे से हरी झंडी दिखाकर बस को यमुनानगर के लिए रवाना किया। इतना ही नहीं रादौर से यमुनानगर बस स्टैंड तक का सफर मंत्री ने बस में बैठ कर ही किया।
मंत्री राणा ने बताया कि यह बस रोजाना सुबह 9 बजे रादौर से चलेगी और दिन में कई चक्कर लगाएगी। उन्होंने कहा कि रादौर से यमुनानगर के लिए बस सेवा से क्षेत्र के विद्यार्थियों को सबसे अधिक सुविधा मिलेगी। इलेक्ट्रिक वाहनों के चलने से प्रदूषण में कमी आएगी। पेट्रोल-डीजल वाहनों से धुआं और खर्च दोनों बढ़ते हैं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसें हमारे वातावरण को स्वच्छ रखेंगी और बढ़ते प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से भी बचाव होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सौर ऊर्जा और इलेक्ट्रिक तकनीक का प्रयोग अनिवार्य हो जाएगा। विकसित देश इन तकनीकों को तेजी से अपना रहे हैं। यदि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है, तो हमें भी समय के साथ आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रादौर को विकसित करने के लिए सब डिपो, मिनी सचिवालय, धान के उठान जैसी योजनाओं पर कार्य किया जा रहा हैं। उनका प्रयास है कि हलके की जनता को रादौर शहर में सभी सुविधाएं उपलब्ध हों। इस अवसर पर रोडवेज महाप्रबंधक संजय रावल, पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, धर्म सिंह बंचल, मास्टर सतपाल कांबोज, कृष्ण कांबोज, चेयरमैन रूपेंद्र सिंह मल्ली, भाजपा मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, चेयरमैन विपिन कांबोज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed