फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Elderly man walking in the park beaten up, accused of indecency

Yamuna Nagar News: पार्क में सैर कर रहे बुजुर्ग को पीटा, अभद्रता का आरोप

Sun, 14 Apr 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Apr 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Elderly man walking in the park beaten up, accused of indecency
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। शहर की मॉडल कॉलोनी में बने पार्क में सैर कर रहे 70 वर्षीय बालेश्वर सिंह का पड़ोसी दीपक सौंधी के साथ विवाद हो गया। बालेश्वर का आरोप है कि आरोपी ने उसे जबरन पार्क से निकालने का प्रयास किया। विरोध जताने पर आरोपी व उसके परिजनों ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दीपक सौंधी समेत सात आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मॉडल कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय बालेश्वर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुगर व हार्ट का मरीज है। वह रोजाना सुबह छह बजे घर के पास बने पार्क में सैर करने के लिए जाता है। रोज की तरह शनिवार सुबह भी वह सैर करने के बाद पार्क से घर चलने लगा। जाते समय उसने नवरात्र के कारण पार्क से एक फूल ले लिया और घर की तरफ चलने लगा। उसी समय कॉलोनी का ही दीपक सौंधी पार्क में आया और उसके हाथ से फूल छीनकर जमीन पर फेंक दिया। आते ही आरोपी ने उसे धमकाया कि इस पार्क में प्रवेश नहीं करना।
विज्ञापन

उसने आरोपी को समझाया। इस पर आरोपी उससे अभद्र भाषा में बोलने लगा और उसे धक्के देकर पार्क से बाहर निकालने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसके साथ हाथापाई की। दो लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की। तभी आरोपी दीपक सौंधी के दोनों बेटे, भाई, दो नौकर समेत सात लोग वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसकी कमर, सिर, छाती व गर्दन पर वार किए। शोर सुनकर उसके दोनों बेटे व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। उसके परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। इस शिकायत पर शहर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed