फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Eighty people case

नेशनल हाईवे जाम करने वाले अस्सी लोगों पर केस

Sun, 28 Sep 2014 12:15 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला/ यमुनानगर।
ब्यूरा/अमर उजाला/ यमुनानगर। Updated Sun, 28 Sep 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
Eighty people case
चार साल की मासूम से दुराचार करने के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हाईवे जाम करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों को नामजद कर करीब 80 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


बता दें कि 24 सितंबर को सुबह करीब साढ़े नौ बजे सैकड़ों लोगों ने जगाधरी-अंबाला नेशनल हाईवे जाम किया था। मुखर्जी पार्क में चार साल की बच्ची का अपहरण कर उससे दुराचार करने के आरोपी  सोलह वर्षीय लड़के की गिरफ्तारी के लिए हाईवे जाम करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस आरोप में थाना शहर जगाधरी पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया है। इसमें मुखर्जी पार्क निवासी अमरजीत ठाकुर, बाहू, बिट्टू पहलवान, ललिता और सुषमा को नामजद किया गया है। जबकि करीब 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ नेशनल हाईवे जाम करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


यह है मामला
23 सितंबर को मुखर्जी पार्क निवासी एक चार वर्षीय बच्ची को बहला-फुसला कर कॉलोनी का ही 16 वर्षीय लड़का अपने साथ ले गया था। आरोप है कि एकांत में उक्त किशोर ने बच्ची के साथ दुराचार किया और फिर उसे मुखर्जी पार्क के पास छोड़कर फरार हो गया। बच्ची की मां की शिकायत पर जगाधरी थाना शहर पुलिस ने आरोपी को नामजद करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। 24 सितंबर सुबह करीब साढ़े नौ बजे सैकड़ों लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग लेकर सड़क पर उतर आए और जगाधरी बस स्टैंड के पास जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने के बाद भी उक्त लोगों ने जाम नहीं खोला। इसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर ने आरोपी को पहले से ही गिरफ्तार किए जाने की बात कहकर जाम खुलवाया था। इसी आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed