फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Eight-year-old girl gang rape

आठ साल की बच्ची से सामूहिक दुराचार

Fri, 08 Nov 2013 01:07 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Fri, 08 Nov 2013 01:07 AM IST
विज्ञापन
खिजराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक
विज्ञापन
दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। इसमें दुराचार की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर खिजराबाद की एक कॉलोनी के दो युवकों के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। देर शाम पुलिस ने दोनाें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि मंगलवार शाम को उसकी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।

 इस दौरान आबिद और अनीफ उसे बहला फुसला कर खेताें में ले गए। आरोप है कि इस दौरान दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। आरोपियाें ने बच्ची को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह बच्ची रोती हुई घर पहुंची। बच्ची को रोता देख उसकी मां ने उसे इस बारे में पूछताछ की तो बच्ची ने आपबीती सुनाई। बच्ची की मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मेडिकल में बच्ची के साथ दुराचार होने की पुष्टि हो गई। बुधवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने खिजराबाद से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया। खिजराबाद के थाना प्रभारी जयपाल का कहना है कि  मेडिकल में बच्ची के साथ दुराचार की पुष्टि हो गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed