{"_id":"68ebf44669e80adcbc0e8356","slug":"eight-lakh-rupees-were-snatched-by-promising-a-job-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-145272-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नौकरी का झांसा देकर हड़पे आठ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नौकरी का झांसा देकर हड़पे आठ लाख रुपये
Mon, 13 Oct 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। बिजली निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर गांव सरावां के सुरजीत सिंह से आठ लाख रुपये हड़प लिए गए। सुरजीत ने आरोप गांव के जोगिंद्र पाल पर लगाते हुए थाना साढौरा में शिकायत दी। साढौरा थाना पुलिस ने जोगिंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में गांव सरावां निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि उनकी गांव में इलेक्ट्रिक की दुकान है। दुकान पर गांव के जोगिंद्र पाल का आना-जाना था। एक दिन जोगिंद्र ने बेटे के बारे में पूछा तो उसे बताया कि बेटे ने डिप्लोमा किया है और वह नौकरी की तलाश में है। जोगिंद्र ने बिजली निगम में मुख्य सचिव सहायक के पद पर बेटे की नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
इसकी एवज में जोगिंद्र को अलग-अलग कर आठ लाख रुपये दे दिए। काफी समय बीतने पर भी जब बेटा नौकरी पर नहीं लगा तो अपने स्तर से छानबीन की। इस पर पता लगा कि जोगिंद्र नेकई लोगों से धोखाधड़ी की है। जोगिंद्र से आठ लाख रुपये वापस मांगे, पर उसने रुपये देने से इन्कार कर दिया। तब उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सुरजीत सिंह की शिकायत पर जोगिंद्र पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।