फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Eid is today, markets are bustling with activity, customers flock to shops

Yamuna Nagar News: ईद आज, बाजार में रौनक, दुकानों पर उमड़े ग्राहक

Mon, 31 Mar 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 31 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Eid is today, markets are bustling with activity, customers flock to shops
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। ईद की पूर्व संध्या पर बाजार में खूब रौनक रही। दुकानों पर भीड़ रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की। शनिवार व रविवार देर रात शहर के बाजारों में दुकानें खुली रही। इस दौरान लोगों ने कपड़ों, खान-पान, सजावट का सामान, उपहार, सूखे मेवों के साथ महिलाओं ने कपड़ों, सौंदर्य प्रसाधन व सोने-चांदी के जेवरात भी खरीदे
शहर के न्यू मार्केट, खेड़ा मोहल्ला बाजार, आनंद मार्केट, पेपर मिल छोटी लाइन, रेलवे रोड बाजार, मीराबाई बाजार, जीएनजी व डीएवी छोटी लाइन, मॉडल टाउन, नेहरू पार्क बाजार, मॉडल कॉलोनी, कैंप, गांधीनगर, चांदपुर, आईटीआई, जगाधरी वर्कशॉप, ससौली रोड, कमानी चौक बाजार, वर्कशाॅप रोड, जगाधरी बस स्टैंड, रेलवे रोड बाजार, देवी भवन बाजार, सिविल लाइन, झंडा चौक बाजार, स्कूल रोड बाजार, पंसारी बाजार, पत्थरों वाला बाजार, बूड़िया चुंगी, बूड़िया बाजार, छछरौली बाजार, प्रतापनगर, कलेसर सहित तमाम स्थानों पर भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा भीड़ रेडीमेड गारमेंट, क्लाथ हाउस, मनियारी, उपहार, मिठाइयों की दुकान पर देखने को मिली।मुस्लिम समाज के लोगों ने सूती कुर्ता पायजामा, टोपियां, युवाओं ने जींस, टी-शर्ट, शर्ट इत्यादि की खरीदारी की। इसके साथ ही शीर के लिए भारी मात्रा में दूध और मेवों की बिक्री हुई। महिलाओं ने रंग-बिरंगी चूड़ियां, लिपिस्टक, नेल पेंट्स और सूती व सिल्क वाली सूट व साड़ियों की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में उमड़ी भीड़ से व्यापारी भी गदगद रहे। पूरा दिन इस्लाम मतावलंबी ईद की तैयारियों में व्यस्त रहे। बूड़िया खानका के संचालक पीरजी हुसैन अहमद व खिजराबाद की अंसारिया मस्जिद के इमाम मौलाना कासिम ने लोगों को त्योहार प्यार व सौहार्द से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईद हमें भाईचारे, प्यार, इंसानियत का संदेश देता है। यह किसी एक मजहब का न होकर सभी लोगों का त्योहार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed