फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Efforts to protect students of government schools from cold

Yamuna Nagar News: सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सर्दी से बचाने की कवायद

Tue, 12 Nov 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 12 Nov 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Efforts to protect students of government schools from cold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सर्दी शुरू होने के साथ शिक्षा विभाग ने स्कूलों में विद्यार्थियों को ठंड से बचाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग स्कूलों में सर्दी से बचाव के लिए विभिन्न प्रबंध करने की योजना तैयार की जा रही है। वहीं, मुख्यालय ने सुबह की ठंड देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। विभाग ने स्कूल लगने का समय सुबह साढ़े नौ बजे कर दिया है। इसके लिए मुख्यालय की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों के नाम पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार अब स्कल सुबह साढ़े नौ से दोपहर साढ़े तीन बजे तक लगेंगे।
इसके अलावा विभाग ने स्कूलों में सर्दी से बचाव के प्रबंध करने की योजना बना ली है। इसके लिए सभी प्रभारियों को स्कूलों में सर्दी से बचाव के लिए करवाने वाले काम की जानकारी मांगी है। कड़ाके की सर्दी शुरू होने से पहले बचाव के काम करवाने की योजना है। बता दें कि हर साल सर्दी होने के बाद यह काम करवाए जाते थे, परंतु इस बार विभाग ने समय से पहले काम पूरे करने की योजना बनाई है। इसके लिए सभी प्रभारियों को इससे संबंधी आदेश व निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में सर्दी से बचाव के काम किए जाने हैं। आदेशों के बाद स्कूल प्रभारी भी किए जाने वाले बचाव प्रबंधों की सूची तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को सर्दी से बचाने के लिए सभी स्कूलों की कक्षाओं को कवर किया जाएगा। कक्षाओं के सभी दरवाजे, खिड़कियों की मरम्मत की जाएंगी। जाम हो चुकी खिड़कियां बंद करने के लिए मरम्मत करवाई जाएगी। इसके अलावा जिन कमरों में दरवाजे व खिड़कियां नहीं हैं वहां यह लगवाए जाएंगे। इसके अलावा बड़े रोशन दान अस्थायी रूप से बंद किए जाएंगे, ताकि ठंडी हवा कक्षा के भीतर न आए। इसके अतिरिक्त पर्दे, चिक इत्यादि भी लगाई जाएंगी। बच्चों को कक्षा से बाहर पढ़ाने के लिए टाट पट्टी दुरुस्त की जाएंगी। खिड़कियां दरवाजे बंद होने पर परेशानी न हो इसके लिए कक्षाओं में रोशनी का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने सर्दी के चलते स्कूल लगने के समय में बदलाव किया है। इसके लिए मुख्यालय की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी को पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार एकल व दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों के समय में बदलाव के बारे शेड्यूल दिया गया है। जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल 15 नवंबर से सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक लगेंगे।
दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों का समय 12 नवंबर से बदल दिया गया है। मंगलवार से दोहरी शिफ्ट वाले स्कूल सुबह सात बजकर 55 मिनट से शाम पांच बजकर 15 तक लगेंगे। ऐसे स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह सात बजकर 55 मिनट से दोपहर साढ़े 12 बजे तक लगेंगे। वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से शाम पांच बजकर 15 मिनट तक लगेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से यह आदेश पत्र जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों को जारी कर दिया गया है।

सर्दी को देखते हुए मुख्यालय की ओर से स्कूल लगने का समय बदलने के आदेश दिए हैं। वहीं, जिला विभाग की ओर से सर्दी को लेकर स्कूलों में किए जाने प्रबंध करने के सभी प्रभारियों को आदेश दिए हैं। सर्दी बढ़ने से पहले स्कूलों में सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। - शिव कुमार धीमान, उपजिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed