फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Effigy of Kejriwal and Delhi CM burnt

Yamuna Nagar News: केजरीवाल, दिल्ली की सीएम का पुतला फूंका

Wed, 29 Jan 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 29 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Effigy of Kejriwal and Delhi CM burnt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व दिल्ली की सीएम आतिशी का भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष राजेश सपरा के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चौक पर पुतला फूंका। सपरा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बयान देकर हरियाणा और यहां के लोगों को बदनाम किया है। केजरीवाल को इसके लिए हरियाणा की जनता से माफी मांगनी चाहिए। सपरा ने कहा कि इस तरह के आरोपों का मकसद सिर्फ राजनीतिक लाभ उठाना और आम जनता को केवल गुमराह करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि इन आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है और ये पूरी तरह से झूठे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भाजपा संगठन ने दिल्ली चुनावों में स्टार प्रचारक का दर्जा दिया है। सीएम सैनी लगातार दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। यह सब देखकर केजरीवाल बौखलाहट में इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,भाजपा नेत्री प्रभा सागर जडौदी, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान, प्रदेश संयोजक सीताराम मित्तल, मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed