फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ED's entry in electricity corporation fraud, records taken

बिजली निगम के फर्जीवाड़े में ईडी की एंट्री, कब्जे में लिया रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
ED's entry in electricity corporation fraud, records taken
यमुनानगर। बिजली निगम में हुए करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले की जांच अब ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) को सौंपी गई है। फर्जीवाड़े में अधिकारियों और कर्मचारियों ने कितनी संपत्ति बनाई है इसकी जांच ईडी करेगी। इसके लिए ईडी ने बिजली निगम के एसई कार्यालय से संबंधित रिकॉर्ड कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

विदित हो कि बिजली निगम द्वारा जगाधरी डिवीजन का वर्ष 2018 से 2022 तक का ऑडिट कराया गया है, जिसमें करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जांच में पता चला है कि फर्जीवाड़ा करने वाले कर्मचारियों ने राशि जानकारों के खातों में जमा कराई थी, जिनका बिजली निगम से कोई संबंध नहीं था। जिन लोगों के खातों में रुपये जमा होते थे, उन्हें थोड़ा बहुत कमीशन देकर रुपये खुद हड़प लिए जाते थे। गड़बड़ी सामने आने के बाद अब बिजली निगम 2016-17 व 2017-18 का भी ऑडिट करवा रहा है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही पानीपत की सीआईए-टू टीम ने इस फर्जीवाड़े में 16 जून को बिजली निगम यमुनानगर के एक्सईएन कुलवंत सिंह और छछरौली सब डिवीजन के लाइनमैन सोनू को गिरफ्तार किया था। वहीं इससे पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब यह जांच ईडी को सौंपी गई है। माना जा रहा है कि ईडी केस से जुड़े कर्मचारियों की संपत्ति भी अटैच कर सकती है। बिजली निगम के एसई राजेंद्र कुमार का कहना है कि ईडी ने जांच के लिए कार्यालय से रिकॉर्ड मांगा था जो उन्हें दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अधिकारियों और कर्मचारियों से हो चुकी लाखों की रिकवरी
अभी तक की जांच में बिजली निगम के एलडीसी राघव वधावन, एएलएम मनहर गोपाल, डिविजनल अकाउंटेंट योेगेश लांबा, शैफाली, अकाउंटेंट पूजा गेरा, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जगमाल सिंह, एक्सईएन बिलासपुर नीरज कुमार, एक्सईएन कुलवंत सिंह व सेवानिवृत्त जगाधरी एक्सईएन संजीव गुप्ता का नाम सामने आया है। पानीपत की सीआइए-टू ने आरोपी एक्सईएन कुलवंत सिंह से 40 लाख रुपये, एलडीसी राघव वधावन से 75 लाख रुपये, पौने दो किलोग्राम से अधिक गहने और कार बरामद की है। आरोप है कि राघव ने अपनी पत्नी के नाम भी इसी राशि से प्लॉट व दुकान खरीदी है। इसी तरह अकाउंटेंट पूजा गेरा से 35 लाख रुपये की रिकवरी हो चुकी है। योगेश लांबा और राघव वधावन को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। तीन अन्य कर्मचारियों से भी पुलिस ने 10 लाख रुपये रिकवर किए हैं।

-------------
गलत मैसेज जाने से खुला था घोटाला
पानीपत के गांव समालखा निवासी टैक्सी चालक के बैंक खाते में बिजली निगम के खाते से रुपये जमा होने का मैसेज आने के बाद मामले का खुलासा हुआ था। बिजली निगम के कर्मचारियों को जब इसका पता चला तो वह टैक्सी चालक से रुपये वापस लेने पहुंचे। चालक को कुछ शक हुआ तो उसने पानीपत थाने में शिकायत दी। थाने से जांच पानीपत सीआईए-टू को दी गई। जांच में पता चला कि बिलासपुर डिवीजन से रुपये चालक के खाते में जमा हुए थे, जिसके बाद पुलिस जांच करते हुए यमुनानगर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed