फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   EC of eight formaldehyde pending, will be closed if the criteria are not fulfilled

Yamuna Nagar News: आठ फॉर्मेल्डिहाइड की लटकी ईसी, मापदंड पूरे नहीं किए तो होगी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
EC of eight formaldehyde pending, will be closed if the criteria are not fulfilled
यमुनानगर। जिले में आठ फॉर्मेल्डिहाइड यूनिट्स की पर्यावरण मंजूरी (ईसी) लंबित है। जिन्हें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से मापदंडों को पूरा न करने का नोटिस दिया गया है। ऐसे में इन यूनिट्स पर बंद होने की तलवार लट गई है। क्योंकि, कुछ समय पहले, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बिना पर्यावरण मंजूरी के चल रही इकाइयों को बंद करने का आदेश दिया था। बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया था। जहां से उन्हें कहा गया था कि पुरानी तारीख पर पर्यावरण मंजूरी नहीं मिलेगी। इस पर यूनिट के मालिकों को छह माह का समय दिया गया था। लेकिन 12 में से चार ने ईसी को ले लिया बाकी आठ अभी बाकी है, ऐसे में प्रदूषण बोर्ड की तरफ से उन्हें शुक्रवार को ईसी लेने के लिए नोटिस दिया गया है। यदि ये यूनिट ईसी नहीं लेती तो मुख्यालय की तरफ से इन्हें क्लॉजर नोटिस थमाने के बाद इन्हें बंद कर दिया जाएगा। उधर, फॉर्मेल्डिहाइड यूनिट्स के मालिक को नोटिस मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि यदि ईसी नहीं ली गई तो उनका कारोबार बंद हो जएगा, वहीं दूसरी तरफ प्लाईवुड उद्योग पर भी इसका गहरा असर पड़ सकता हे।
विज्ञापन

क्या है फॉर्मेल्डिहाइड:
बता दें फॉर्मेल्डिहाइड एक रंगहीन, तीखी गंध वाला, ज्वलनशील रसायन है जो औद्योगिक रूप से उत्पादित होता है और इसका उपयोग निर्माण सामग्री जैसे पार्टिकलबोर्ड, प्लाईवुड और अन्य प्रेस-वुड उत्पादों में किया जाता है। बता दें यमुनानगर में करीब 250 के करीब प्लाईवुड फैक्टरी है जिनमें फॉर्मेल्डिहाइड का उपयोग होता है। यदि फॉर्मेल्डिहाइड यूनिट्स पर प्रदूषण बोर्ड की सील लग गई तो जिले का प्लाईवुड उद्योग पर संकट के बादल हो गहरे हो जाएंगे। चूंकि शहर के करीब 150 से अधिक फैक्टिरयां मंदी के चलते पलायन कर चुकी है, ऐसे में यदि फॉर्मेल्डिहाइड यूनिट्स एनजीटी के मापदंडों को पूरा नहीं कर पाए तो प्लाईवुड कारोबारियों को काफी बड़ी दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

------
वर्जन
करीब आठ फॉर्मेल्डिहाइड यूनिट्स को नोटिस दिए गए हैं। उन्हें यूनिट्स की ईसी लेने के लिए कहा गया है। यदि मापदंड को पूरा नहीं किया तो उन्हें कलॉजर का नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुधीर मोहन, कार्यकारी आरओ, प्रदूषण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed