{"_id":"68263abd8e6d7c38b40721d8","slug":"dussehra-ground-will-be-renovated-with-rs-5323-lakh-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-137775-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दशहरा ग्राउंड का 53.23 लाख से होगा नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दशहरा ग्राउंड का 53.23 लाख से होगा नवीनीकरण
Fri, 16 May 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 16 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मॉडल टाउन स्थित दशहरा ग्राउंड का 53 लाख 23 हजार रुपये की लागत से नवीनीकरण व सुंदरीकरण किया जाएगा। वहीं, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर सुमन बहमनी ने वीरवार को वार्ड नंबर आठ के पार्षद विभोर पहुजा, मंडल अध्यक्ष अमन सग्गड़ व अन्य की उपस्थिति में इस विकास कार्य का शिलान्यास किया।
मेयर बहमनी ने बताया कि वार्ड नंबर आठ के दशहरा ग्राउंड में जहां दशहरे पर रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का दहन होता है। वहीं, अनेक प्रशासनिक, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक व अन्य कार्यक्रम होते है। दशहरा ग्राउंड के नवीनीकरण के तहत ग्राउंड के चारों ओर पुराने ट्रैक को तोड़कर नया ट्रैक बनाया जाएगा।
बैठने के लिए जगह जगह नए बेंच, स्ट्रीट लाइट, डस्टबिन व अन्य व्यवस्थाएं नगर निगम द्वारा की जाएगी। इसके अलावा दशहरा ग्राउंड में बने हुए गड्ढों को ठीक कर लेवल किया जाएगा। पूरे पार्क को सुंदर बनाने के लिए चारों तरफ लगे पेड़ों की सुंदर तरीके से ट्रिमिंग की जाएगी। फूलों के पौधे लगाए जाएंगे।