फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Due to the heat, sports activities in June will take place only during the morning and evening hours

Yamuna Nagar News: गर्मी से जून में सुबह-शाम ही होगी खेल गतिविधियां

Wed, 20 May 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 20 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Due to the heat, sports activities in June will take place only during the morning and evening hours
तेजली खेल परिसर। आर्काइव - फोटो : बालूपुरवा गांव के पा​स ​स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। लगातार बढ़ रही प्रचंड गर्मी का असर अब खेल गतिविधियों पर भी दिखाई देने लगा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान को देखते हुए विभिन्न खेल एसोसिएशनों ने जून माह में किसी भी बड़ी खेल प्रतियोगिता का आयोजन न करने का निर्णय लिया है। खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

खेल एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुसार मई के दौरान निर्धारित कुछ प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी, लेकिन जून में खेल मैदानों में दोपहर के समय किसी प्रकार की गतिविधियां नहीं होंगी। सुबह व शाम को भी केवल सीमित अभ्यास सत्र ही संचालित किए जाएंगे। पदाधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है और दोपहर में खेलना खिलाड़ियों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन

जुलाई में मौसम सामान्य होगा, जिस पर प्रतियोगिताएं होंगी। इसी तरह जिले की खेल नर्सरियों में भी सुबह-शाम को ही गतिविधियां करवाई जाएंगी। खेल नर्सरियों में आठ से 18 वर्ष तक खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। इन दिनों तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है और प्रचंड लू चल रही है। ऐसा मौसम स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकता है। जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल ने कहा कि इन दिनों गर्मी ज्यादा होती है। जून में खेलों का शेड्यूल नहीं होता है। जुलाई के बाद ही प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed