{"_id":"6893ce90799cea8c330a1a14","slug":"due-to-heavy-rains-water-filled-in-khadri-school-and-150-feet-long-wall-collapsed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-141884-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भारी बारिश से खदरी स्कूल में भरा पानी 150 फीट लंबी दीवार गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भारी बारिश से खदरी स्कूल में भरा पानी 150 फीट लंबी दीवार गिरी
Thu, 07 Aug 2025 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 07 Aug 2025 03:22 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। भारी बारिश से गांव खदरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राथमिक विंग में पानी भर गया। इससे स्कूल की 150 फीट लंबी और छह फीट ऊंची दीवार ढह गई। गनीमत रही कि दीवार स्कूल लगने से पहले गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
इस दौरान दीवार का कुछ हिस्सा पास बने कमरों पर गिरा। उस समय कमरे में विद्यार्थी नहीं थे इससे बड़ा हादसा टल गया। बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी का यह पैतृक गांव है और वे इसी स्कूल के छात्र रहे हैं।
जानकारी के अनुसार गांव खदरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राथमिक पाठशाला सड़क से करीब तीन से चार फीट नीचे है। बुधवार सुबह हुई बारिश से के बाद निकासी न होने से स्कूल के मैदान में पानी भर गया। वहीं, सड़क की ओर से बारिश का पानी दीवार के चारों और जमा होने लगा।
विज्ञापन
पानी भरने की सूचना पर स्कूल प्रभारी गोबिंद सिंह भाटिया व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लोकेश कुमार वर्मा ने स्कूल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गोबिंद सिंह भाटिया ने बताया कि यह दीवार कुछ समय पहले ही बनाई गई थी लेकिन नीचा होने के कारण सड़क का सारा पानी स्कूल प्रांगण में घुसता है। इसके लिए कई बार ग्रांट की मांग की जा चुकी है लेकिन अभी तक राशि नहीं मिली है। संवाद