फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Due to domestic dispute, a person committed suicide by hanging

घरेलू कलह के चलते व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
Due to domestic dispute, a person committed suicide by hanging
शहर थाना क्षेत्र की पुराना हमीदा में घरेलू कलह के चलते व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव उसके घर में छत के पंखे से लगे फंदे में लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर जांच की। लेकिन मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुराना हमीदा निवासी विजय (48) मेहनत मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि वह शराब पीकर घर पर झगड़ा करता था। जिसके चलते घर में कलह रहता था। वीरवार सुबह जब परिजन उठे तो उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। हमीदा चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे। शव को कब्जे में लेकर जांच की। लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि विजय शराब का आदी था। जिस वजह से घर में कलह रहती है। इसी परेशानी में उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed