{"_id":"62df0238b0857e67a93d106d","slug":"drunk-father-molested-12-year-old-daughter-also-beat-up-wife-on-persuasion-yamuna-nagar-news-knl1157975121","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी पिता ने 12 साल की बेटी से की छेड़खानी, समझाने पर पत्नी को भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी पिता ने 12 साल की बेटी से की छेड़खानी, समझाने पर पत्नी को भी पीटा
विज्ञापन
साढौरा। 12 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी व मारपीट करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़िता की मां की शिकायत पर की। पीड़िता की मां ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास 12 साल की बेटी व आठ साल का बेटा है। बेटी आठवीं कक्षा में एक निजी स्कूल में पढ़ती है। उसका पति नशा करता है। इस मजबूरी में वह प्राइवेट नौकरी करके अपने बच्चों का लालन-पालन कर रही है।
महिला ने पुलिस को बताया कि 22 जुलाई को उसके काम पर जाने के बाद दोनों बच्चे भी स्कूल चले गए थे। शाम को जब वह घर आई तो बेटी रो रही थी। पूछने पर बेटी ने बताया कि पिता ने उसके साथ छेड़खानी की। जब उसने इस बारे में अपने पति से पूछा तो उसके पति ने उसके व उसकी बेटी के साथ मारपीट की। यही नहीं आरोपी ने इस बात का किसी से जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। पति की इस हरकत से परेशान होकर उसने महिला पुलिस को शिकायत दी है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि महिला की शिकायत पर उसके पति के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
आरोपी ने की थी लव मैरिज, परिजनों ने किया था बेदखल
आरोपी व्यक्ति ने साल 2009 में पीड़िता की मां से लव मैरिज की थी। इससे खफा उसके परिजनों ने उसे व उसकी पत्नी को बेदखल कर दिया था। इसके बाद से दोनों गांव में ही अलग रहने लगे। इस दौरान आरोपी व्यक्ति को नशे की लत लग गई। उसकी पत्नी ने उसे बहुत समझाया पर वह नहीं माना।