फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drugs are the root of crimes, people came forward to eradicate it

नशा अपराधों की जड़, इसे मिटाने आगे आए लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 03:18 AM IST
विज्ञापन
Drugs are the root of crimes, people came forward to eradicate it
यमुनानगर। हरियाणा पुलिस द्वारा 26 जून तक नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान नशे से आजादी के तहत जिलेभर में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाकर नशे के खिलाफ अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। ताकि अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सके। इसी कड़ी में शुक्रवार को थाना छप्पर प्रभारी ने गांव छप्पर में ग्रामीणों को नशे के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा अपराधों की जड़ है, इसलिए इस बुराई को समाज से मिटाने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा, ताकि नशा मुक्त समाज की स्थापना की जा सके। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की सूचना बेखौफ होकर दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सके। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद व अन्य सामाजिक गतिविधियों से जुड़कर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन करें। गांव में अपना भाईचारा मजबूत करें और छोटे मोटे आपसी झगड़े व मनमुटाव के मामलें पंचायती स्तर पर ही निपटाने का प्रयास करें ताकि उनका गांव में भाईचारा मजबूत रहे। गांव वालों ने नशे के खिलाफ इस अभियान में पूर्ण रूप से पुलिस का सहयोग करने का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed