फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drug smuggler jailed for four years

Yamuna Nagar News: नशा तस्कर को चार साल की कैद

Fri, 16 Feb 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 16 Feb 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler jailed for four years
यमुनागनर। नशीला पदार्थ गांजा पत्ती के साथ गिरफ्तार किए गए नवाब कालोनी निवासी दलीप यादव को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशविंद्र पाल सिंह की कोर्ट ने चार साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 40 हजार रुपए जुर्माना भी किया है।
विज्ञापन

जुर्माना अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। एक जुलाई 2019 को सीआईए वन में तैनात उप निरीक्षक मोहन लाल अपनी टीम के साथ अग्रसेन चौक पर मौजूद थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि नवाब कालोनी निवासी दलीप यादव नशीले पदार्थ की तस्करी करता है और सहारनपुर से गांजा पत्ती लेकर जगाधरी आएगा। पुलिस टीम ने तेजली टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास पांच किलो, 600 ग्राम गांजा पत्ती मिली थी। इसी मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed