फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   driver died in accident

तीन वाहनों की टक्कर में एक की मौत, चचेरे भाई समेत दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
driver died in accident
कैल कलानौर बाइपास पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कैंटर - फोटो : Yamuna Nagar
कैल कलानौर बाईपास पर सुखपुरा के पास तीन वाहन आपस में भिड़ गए। हादसा हाईवे पर बिना रिफ्लेक्टर व पार्किंग लाइट जलाए बिना खड़े ट्रक से टकराने से हुआ। सबसे पहले सड़क के बीच खड़े ट्रक से फोर-व्हीलर वाहन टकराया। इसके बाद उससे एक अन्य वाहन टकराया। हादसे में यूपी के हाथरस निवासी गोपाल की मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई गौरव व अन्य वाहन चालक फैजल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूपी के हाथरस जिले के गांव नगला मोटा निवासी गौरव शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ताऊ का लड़का गोपाल (24) फोर व्हीलर माजदा वाहन पर ड्राइवर लगा हुआ था और वह भी उसी वाहन पर क्लीनर का काम करता है। छह अक्तूबर को वो और उसके ताऊ का लड़का गोपाल फोरव्हीलर में हाथरस से नमकीन लोड करके पटियाला के लिए चले थे। सात अक्तूबर को गाड़ी को पटियाला खाली करके वही पर सो गए। उसी रात करीब 10 बजे वे दोनों अपनी गाड़ी लेकर हरिद्वार के लिए चले थे। वीरवार को जब वह कैल कलानौर बाइपास पर गांव सुखपुरा के नजदीक पहुंचे तो एक ट्रक सड़क के बीचों बीच खड़ा था। आरोपी चालक ने न तो उसकी पार्किंग लाइट जला रखी थी और न ही वाहन पर रिफ्लेक्टर लगे हुए थे। हाईवे के बीच अचानक गाड़ी आने पर उसके ताऊ के लड़के गोपाल ने अपनी गाड़ी को रोकने की पूरी कोशिश की। फिर भी गाड़ी रुकते रुकते सड़क के बीच में खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर गोपाल की दोनो टांगों व सिर में गंभीर चोटें लगी। उसके मुंह पर चोट आई और उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में उनकी गाड़ी के पीछे आ रही एक अन्य गाड़ी भी टकरा कर पलट गई। उस गाड़ी के ड्राईवर सहारनपुर के छुटमलपुर निवासी फैजल को भी चोटें आई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों उन्हें वाहनों से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां गोपाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गौरव व फैजल को उपचार दिया गया। पुलिस ने मृतक गोपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed