फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dowry murder case on husband of woman found hanging

Yamuna Nagar News: फंदे पर लटकी मिली महिला के पति पर दहेज हत्या का केस

Thu, 02 Mar 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dowry murder case on husband of woman found hanging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सप्ताह भर पहले गांव चनेटी के पास प्रतापगढ़ कॉलोनी में फंदे पर लटके मिली 28 वर्षीय नैना का शव के मामले में पुलिस ने उसके पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मृतका अपने पति के साथ किराए के मकान में रह रही थी।
यूपी के गांव हिंद माजरा निवासी रमेश ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छछरौली के पृथ्वीपुर में सिंगला भट्टे पर रहता है। उसकी छोटी बेटी 22 साल की नैना की भट्टे पर काम करते समय चनेटी की प्रतापगढ़ कॉलोनी निवासी लवकुश के साथ दोस्ती हो गई थी। दोनों आपस में मिलते रहते थे। दोनों के रिश्ते का पता चलने पर दोनों की 21 जुलाई 2022 को शादी कर दी थी। बेटी अपने पति के साथ चनेटी के पास प्रतापगढ़ कॉलोनी में रह रही थी। शादी के बाद लवकुश उसकी बेटी को परेशान करता था। पैसे की डिमांड करता था। वहीं मायके वालों से मिलने के लिए भी नहीं भेजता था। बेटी ने 25 जनवरी को बताया था कि लवकुश उसे काफी परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद बेटी ने 21 फरवरी को उसकी बेटी का शव उसके कमरे में चुन्नी से फंदे पर लटका मिला था। आरोप है कि उसकी बेटी ने अपने पति लवकुश से परेशान होकर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की थी। तब मौके पर पहुंचे उसके बेटे सत्यपाल ने पुलिस को बयान देकर पोस्टमार्टम करा दिया था। तब वे पूरी तरह से होश में नहीं थे। उसकी बेटी नैना ने लवकुश से परेशान होकर सुसाइड किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने लवकुश पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शहर जगाधरी प्रभारी जनक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed