{"_id":"673d04258df129150905fb04","slug":"dont-take-away-life-illegal-cut-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-128610-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिंदगी न छीन लें अवैध कट...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिंदगी न छीन लें अवैध कट...
विज्ञापन
पुराने एनएच 73 पर सालभर पहले बने डिवाइडर को भी लोगों ने तोड़ डाला। संवाद
- फोटो : चंदाैसी
राहुल शर्मा
यमुनानगर। ज्यादा घूमकर न आना-जाना पड़े, ऐसी सहुलियत के लिए लोगों ने सड़कों के डिवाइडर व आरओबी के साइड से ग्रिल तोड़ दिए हैं। जबकि समय बचाने के यह शॉर्टकट कभी भी जिंदगी छीन सकते हैं।
चूंकि इन अवैध कट से लोग न सिर्फ पैदल बल्कि वाहन लेकर भी आ-जा रहे हैं, जिनकी मार्ग से निकल रहे वाहनों से कई बार टक्कर भी हो जाती हैं। साथ ही इन अवैध कट से आवाजाही मार्ग पर ट्रैफिक जाम भी कर रही है। कोहरे के सीजन में यह बड़े हादसे का कारण हो सकती है, बावजूद इसके संबंधित विभागों के अफसर इस ओर सुध नहीं ले रहे हैं। सबसे ज्यादा चांदपुर आरओबी पर अवैध कट-
चांदपुर आरओबी पर भी वाहन चालकों का सफर खतरों से खाली नहीं है। इस पर चांदपुर से विश्वकर्मा चौक तक पौने किलोमीटर के रास्ते दोनों ओर बनी जगह-जगह सीमेंट व लोहे की रेलिंग टूटी है।
विज्ञापन
टूटी रेलिंग के बीच तंग व खस्ताहाल जगह के बीच से ही पैदल राहगीर ही नहीं बल्कि वाहन चालक भी आरओबी पर उतरने-चढ़ने लगे हैं। इससे न सिर्फ उनकी बल्कि आरओबी से आते-जाते वाहन चालकों की भी जान का खतरा है। ऐसा नहीं है कि पीडब्ल्यूडी अफसर यहां टूटी सीमेंट व लोहे की टूटी रेलिंग से अनभिज्ञ हैं, जबकि वह खुद बार-बार रेलिंग टूटने से परेशान हैं।
एक्सईएन नवीन खत्री की मानें तो कई बार रेलिंग लगाई और रिपेयर कराई, पर उसके बाद फिर लोग अपने आने-जाने के लिए शॉर्टकट के चक्कर में रेलिंग तोड़ देते हैं। इससे हादसे की आशंका के साथ विभाग को भी नुकसान हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि चांदपुर मोड़ के छोर पर जहां आरओबी उतरता है, वहां सड़क क्रॉस करते कई लोग आरओबी से आते-जाते वाहनों की चपेट में आ चुके हैं। इसमें कई की मौत और कई घायल हुए। इसके बाद भी हालात वैसे ही हैं।
हालांकि यहां दोनों ओर लोहे की रेलिंग लगाई गई, पर वह भी जगह-जगह तोड़कर बीच से आने-जाने के रास्ते बना दिए गए। जहां से आरओबी पर वाहनों की आवाजाही के बीच से लोग रोज जान जोखिम में डाल रोड क्रॉस करते आम देखे जा सकते हैं। ऐसे ही आरओबी पर सीमेंट की रेलिंग भी टूटी हैं, जहां से दोनों ओर बसी कॉलोनियों से लोग आरओबी पर चढ़ते-उतरते या क्रॉसिंग करते हैं।
जहां-जहां ऐसे रेलिंग तोड़ अवैध रास्तों से वाहन चालक आ-जा रहे हैं, वहां जाम की स्थिति के साथ हादसे की भी आशंका बनी हुई है। आरओबी के रास्ते बर्म भी गायब हैं और स्ट्रीट व ट्रैफिक लाइट, कैटआई सहित पूर्व सूचक बोर्ड का अभाव है, जो कोहरे के सीजन में हादसे की वजह हो सकती है।
पुराने एनएच, रेलवे रोड, जगाधरी-पांवटा पर कई अवैध कट-
शहर के बीच सालभर पहले बने पुराने एनएच पर कन्हैया साहिब चौक से महाराणा प्रताप (कमानी) चौक के बीच डिवाइडर तोड़कर कई अवैध कर दिए गए हैं। ऐसे ही जगाधरी पांवटा मार्ग पर जगाधरी में और रेलवे रोड पर पेपर मिल गेट व आनंद मार्केट के सामने अवैध कट हैं, जो ट्रैफिक जाम के साथ सड़क दुर्घटनाओं की वजह बन रहे हैं।
वर्जन
पीडब्ल्यूडी व नगर निगम के अधीन जिन सड़कों, आरओबी पर इस तरह अवैध कट किए गए हैं तो उन्हें बंद किया जाएगा। जिससे ट्रैफिक जाम व हादसे की आशंका न रहे। इस बारे में सबंधित अफसरों को दिशा निर्देश दिए जाएंगे।- आयुष सिन्हा, एडीसी एवं नगर निगम आयुक्त।