फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   dog die, road accident

तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने पालतू कुत्ते को कुचला, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 15 Sep 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
dog die, road accident
भूड कला गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पालतू कुत्ते की मौत के बाद लगा जाम। - फोटो : YAMUNA NAGAR
भूडकलां गांव में तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने एक पालतू कुत्ते को कुचल दिया। गद्दी प्रजाति के इस कुत्ते की कीमत 45 हजार रुपये थी। दुर्घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और नारेबाजी कर अपना रोष जताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि क्रेशर जोन से रेत बजरी से भरे वाहन ज्यादातर बिना नंबर के होते हैं जो कि तेज रफ्तार चलते हैं। यमराज बनकर ये डंपर लोगों को अपनी चपेट में लेकर मौके से फरार हो जाते हैं। इन वाहनों पर नंबर न होने के कारण वाहनों का कुछ भी पता नहीं चल पाता। ग्रामीण शेर खान ने बताया कि शनिवार सुबह भूड कलां गांव में एक बिना नंबर के डंपर ने पालतू कुत्ते को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई है। बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ने वाले तेज रफ्तार इन वाहनों पर प्रशासन का कोई भी अंकुश नहीं है। रेत बजरी से भरे लगभग सभी वाहनों पर नंबर अंकित नहीं होते हैं। जिसका फायदा उठाकर वह मौके से फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजेंगे शिकायत : ग्रामीणों का कहना है कि खिजराबाद, ताजेवाला, भूडकलां, देवधर क्षेत्र में इससे पहले भी कई अज्ञात वाहनों ने लोगों को अपनी चपेट में लिया है। जिससे कई मौतें भी हो चुकी हैं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को बुलाया, एफआईआर दर्ज नहीं : ग्रामीणों ने क्रशर जोन से निकलने वाले ट्रकों को गांव के पास रोक प्रताप नगर पुलिस को मौके पर बुलाया। प्रताप नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्रेशर जोन में चल रहे सभी वाहनों पर नंबर अंकित कराने के लिए सख्त हिदायत दी जाएगी। पुलिस द्वारा दिए गए आश्वासन पर ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम खोला।
- पुलिस को अभी तक लिखित में शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत मिली तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।
- मनोज कुमार, एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed