Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers' protest halts crushing operations at sugar mill

Yamuna Nagar News: किसान आंदोलन से शुगर मिल में पेराई नहीं

Fri, 27 Nov 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers' protest halts crushing operations at sugar mill
शुगर मिल यार्ड में धरने के दौरान सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी करते किसान। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। किसानों के आंदोलन का असर सरस्वती शुगर मिल की पेराई व्यवस्था पर पड़ा है। मिल के गन्ना यार्ड में 11 दिनों से किसानों का धरना जारी रहने के कारण गन्ने की आपूर्ति ठप पड़ी है।
ऐसे में किसान गन्ना बेचने के लिए व्यासपुर मंडी, उत्तर प्रदेश की शुगर मिलों और क्षेत्र के गुड़ बनाने वाले कोल्हुओं का रुख कर रहे हैं। दूसरी ओर व्यासपुर मंडी में गन्ने की आवक बढ़ने से किसानों को मिलने वाला भाव भी 300 से 350, 370 रुपये प्रति क्विंटल ही मिल रहा है। आंदोलन लंबा खिंचने पर मिल को पूरे पेराई सत्र में गन्ने की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इस बार सरस्वती शुगर मिल क्षेत्र में करीब 62 हजार 500 एकड़ में गन्ने की फसल खड़ी है। शुगर मिल में करीब 600 कर्मचारी हैं। काम नहीं होने से शुगर मिल को बिना कोई काम लिए ही इन्हें वेतन देना पड़ रहा है। वहीं एक तरफ गन्ने की कटाई नहीं हो पा रही है तो दूसरी तरफ गेहूं की बिजाई का समय निकलने का डर है। क्षेत्र में किसान गन्ने की कटाई के बाद खेतों में गेहूं की बिजाई करते हैं। ऐसे में देरी होने पर अगली फसल का चक्र भी प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यासपुर की मंडी में प्रदेश के अलावा पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसान भी गन्ना लेकर पहुंचते हैं। सरस्वती मिल में आपूर्ति बंद होने के बाद यहां स्थानीय किसानों की आवक बढ़ने लगी है। शुरुआती दिनों में किसानों को 500 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक भाव मिल रहा था। अब यह घटकर करीब 300 से 370 रुपये तक रह गया है। उत्तर प्रदेश की शुगर मिलों में भी कुछ किसान जान-पहचान और रिश्तेदारी के माध्यम से गन्ने की आपूर्ति कर रहे हैं।
भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि किसान उत्तर प्रदेश की मंडियों में गन्ना नहीं देंगे। किसान क्रशरों पर गन्ना दे देंगे लेकिन मिलों की आपूर्ति नहीं करेंगे। गुड़ मंडियों में गन्ने का दाम टूटने नहीं दिया जाएगा। भाकियू का संयुक्त दल इसकी निगरानी कर रहा है।

दूसरे दिन भी दोनों किसान गुटों का धरना जारी
वीरवार को सरस्वती शुगर मिल के गन्ना यार्ड में भारतीय किसान यूनियन के दोनों गुटों का धरना जारी रहा। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि शुगर मिलों के पेराई सत्र शुरू होने के बावजूद गन्ने की आपूर्ति नहीं होना मौजूदा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। हरियाणा साझा संघर्ष मोर्चा के आंदोलन का भी वीरवार को दूसरा दिन था। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना, शिव कुमार संधाला, युवा अध्यक्ष संदीप टोपरा, संदीप सढूरा, बबलू भगवानगढ़, तपिश ढांडा, करनैल सिंह, सुरेश पाल, दलबीर, धर्मपाल, प्रवीण कुमार और कपिल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed