फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Do not tie animals to electric poles during rain: SDO

बारिश में बिजली के खंभों से न बांधें पशु : एसडीओ

Thu, 19 Jun 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 19 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Do not tie animals to electric poles during rain: SDO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। प्रदेश में मानसून आने वाला है। बरसात के दिनों में बिजली के खंभों में करंट आ जाता है। जिससे पशुओं व लोगों को करंट लगने का खतरा हो जाता है। ग्रामीण गांव व शहरों में अपने पशुओं को बिजली के खंभों से न बांधे। यह बात बिजली निगम रादौर के एसडीओ सतपाल सिंह ने कही।
बरसात के दिनों में बिजली के खंभों में करंट आ सकता है। जिससे उनके पशुओं की करंट लगने से जान भी जा सकती है। जिसके लिए बिजली निगम जिम्मेवार नहीं होगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गांव में देखने को मिल रहा है कि ग्रामीण पशुओं को खुंटों पर बांधने की बजाय लापरवाही से काम लेते हुए उन्हें बिजली निगम के खंभों से बांध देते है। खंभों में कभी भी करंट आ सकता है। इससे पशुओं की करंट लगकर मौत हो सकती है।
विज्ञापन

निगम के कर्मचारियों द्वारा बार बार अपील करने के बावजूद बहुत से लोग खंभों पर पशु बांधकर पशुओं के जीवन को खतरा पहुंचा रहे है। ऐसे में पशु की मौत होने पर पशुपालन बिजली निगम को जिम्मेवार ठहराता है। जबकि इसमें बिजली निगम का कोई दोष नहीं होता। उनकी अपील है कि कोई भी अपने पशुओं को बिजली के खंभों से न बांधे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed