{"_id":"676f08de2c26e2c5fc0f05c6","slug":"do-not-pick-up-video-calls-unknowingly-amit-kumar-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-130561-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनजाने वीडियो कॉल न उठाएं : अमित कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनजाने वीडियो कॉल न उठाएं : अमित कुमार
Sat, 28 Dec 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
साढौरा। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में चल रहे सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविरि के तीसरे दिन शुक्रवार को एसएचओ अमित कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के अलावा यातायात नियमों के बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आजकल लगभग सभी मोबाइल का उपयोग करते हैं। मोबाइल का उपयोग भी सावधानी से करें।
आपकी एक लापरवाही आपको खतरे में डाल सकती है। मोबाइल का उपयोग सही कार्यों में करें। साइबर ठगी से बचने के लिए जरूरी सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कभी भी अनजाने वीडियो कॉल न उठाएं। भूलकर भी ओटीपी शेयर न करें, किसी इनाम के लालच में न फंसें, फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाहटसअप सहित अन्य सोशल साइट को ओपन न रखें।
अमित कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते कहा कि सड़क दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार वाहन चलाना है। सड़क दुर्घटना में मौत का कारण सिर में हेलमेट न पहनना है सिर में गंभीर चोट लगने के कारण ही मौत होती है। इसीलिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अवश्य उपयोग करें। नाबालिग बच्चे वाहन न चलाएं। बालिग होने पर नियम के तहत ही वाहन चलाएं। स्कूल प्रबंधन द्वारा एसएचओ अमित कुमार से स्कूल प्रांगण में पौधारोपण करवाया। विद्यालय एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी चेतन शर्मा ने छात्रों के साथ पजल गेम खेल व अन्य सवाल पूछे।