फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Do not overtake the corporation in the ranking of clean survey, the garbage heaps in the city

स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में निगम को पछाड़ न दें शहर में लगे कूड़े के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Do not overtake the corporation in the ranking of clean survey, the garbage heaps in the city
यमुनानगर। शहर में लगे कूड़े के ढेर स्वच्छ सर्वेक्षण-2021-22 की राह में अड़ंगा डाल सकते हैं। सड़कों व कॉलोनियों में जगह-जगह पड़ा कूड़ा शहर की सुंदरता पर किसी ग्रहण से कम नहीं है। कहीं ऐसा न हो अधिकारियों की लापरवाही के चलते स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम की रैंकिंग सुधरने की बजाय और खराब हो जाए। स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू होने में बहुत कम समय बचा है। जब से शहर के जोन-दो में डोर-ट-डोर कूड़ा उठाने की टेंडर समाप्त हुआ है तब से शहर कूड़े से अट गया है। जहां भी नजर जाती है वहां कूड़ेे के ढेर और उसमें लावारिस पशु मुंह मारते हुए दिखते हैं।
विज्ञापन

हर साल होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण की रिपोर्ट में तो नगर निगम की रैंकिंग में सुधार हो रहा है। लेकिन धरातल पर सफाई के मामले में कोई काम होता नहीं दिख रहा। वर्ष 2017 के पहले सर्वेक्षण में यमुनानगर नगर निगम को 346वां रैंक देशभर में मिला था। इसके बाद 2018 में 310, 2019 में 218 व 2020 में 147वां रैंक मिला था। यानि सफाई के मामले में शहर के सबसे सुंदर 146 शहरों से कहीं पीछे है। यदि यही हाल रहा तो देश में पहला या फिर टॉप 10 में जगह बनाने के लिए निगम अधिकारियों को कई साल लग जाएंगे।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन की टीम गुपचुप तरीके से आती है। टीम भले ही कितने ही गुपचुप तरीके से आए फिर भी टीम के आने की सूचना लीक हो ही जाती है। इसलिए सर्वे के दौरान नगर निगम के अधिकारी डस्टबिन के चारों तरफ चूना डालने के साथ-साथ साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। डस्टबिन के बाहर कूड़ा देखने को भी नहीं मिलता, परंतु अब जहां नजर जाती है वहीं डस्टबिन कूड़े से भरे हुए व चारों तरफ फैला हुआ मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना निकलता है 280 एमटी कूड़ा
नगर निगम के शहरी क्षेत्र से रोजाना 280 मीट्रिक टन कूड़ा रोजाना निकलता है। इस कूड़े में प्लास्टिक ज्यादा होता है। निगम के सभी 22 वार्डों को दो जोन में बांट कर सफाई कराई जा रही है। 12 से 22 वार्डों के जोन-दो में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का टेंडर जनवरी में खत्म हो चुका है। इससे जोन-दो में कूड़ा उठाने व सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। ऐसे में जो कर्मचारी एक से 11 वार्डों में लगे हुए थे उनमें से भी कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी जोन दो में लगाई गई है।

पार्षद बोले, सफाई में निगम फेल
पार्षद देवेंद्र सिंह, निर्मल चौहान व विनोद मरवाह का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी सफाई व्यवस्था में पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। शहर में चारों तरफ कूड़े के ढेर लगे पड़े हैं। अब तक जितनी भी एजेंसियों को सफाई का जिम्मा दिया गया है उनमें से किसी ने भी ठीक से काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed