फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   do baikon kee bhidant mein sadak par gire yuvak ko traiktar traalee ne kuchala, maut

दो बाइकों की भिडंत में सड़क पर गिरे युवक को ट्रैक्टर ट्राली ने कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
do baikon kee bhidant mein sadak par gire yuvak ko traiktar traalee ne kuchala, maut
यमुनानगर। पुराने नेशनल हाईवे-73 पर महाराणा प्रताप चौक के समीप दो बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे युवक को गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक इस्जैक फैक्टरी में कर्मी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुराना हमीदा निवासी गौरव धीमान ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई सचिन धीमान (27) इस्जैक फैक्टरी में नौकरी करता था। रोज की तरह बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे वह ड्यूटी पर गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे फैक्टरी से छुट्टी करने के बाद वह किसी काम से बाइक पर महाराणा प्रताप चौक की तरफ जा रहा था। जब वह रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो सामने से बाइक सवार तीन युवकों ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार तीन युवक साइड में गिर गए, जबकि उसका भाई सड़क पर गिर गया। इसी दौरान महाराणा प्रताप चौक की तरफ से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उसके भाई को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी बाइक चालक और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed